फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shiva devotees walking on foot carrying Kanwar

Basti News: कांवड़ लेकर पैदल चल रहे शिवभक्त

Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees walking on foot carrying Kanwar
अयोध्या से सरयू जल लेकर लौटे कांवड़िए, संसारीपुर चौराहे पर विश्राम किए संवाद
हर्रैया। बस्ती से अयोध्या तक हाईवे कांवड़ियों के हवाले हो गया है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शिवभक्त कांवड़ लेकर हाईवे पर चलने लगे हैं। अयोध्या से कांवड़ियों का कारवां हर्रैया की ओर बढ़ रहा है। देर शाम से छिटपुट संख्या में कांवड़िए कस्बे में और हाईवे के आसपास के ठौर ठिकानों पर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

अधिकतर कांवड़िए हर्रैया में जगह-जगह डेरा जमाकर रात्रि विश्राम भी करते हैं। इसलिए कांवड़ उत्सव के दौरान समूचा कस्बा भगवाधारी शिवभक्तों से भरा रहता है। इसको लेकर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हाईवे के प्रत्येक कट पर मजबूत बैरिकेडिंग और खुफिया निगरानी की जा रही है। एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ भ्रमणशील है।
विज्ञापन

विशाल की कांवड़ सबसे भारी, 151 लीटर जल लेकर चल रहे पैदल : महराजगंज। सावन के पवित्र माह में भोलेनाथ को आस्था के जल से नहलाने के लिए भक्त आतुर रहते हैं। जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र ग्राम मुईली निवासी विशाल उर्फ निरहू (21) कंधे पर 151 लीटर जल से भरा कांवड़ लेकर पैदल चल रहे हैं। उनके साथ हर्रैया क्षेत्र के महादेवरी निवासी अमित 121 लीटर जल से भरा कांवड़ कंधे पर लिए हैं। दोनों लोग एक ही कांवड़ में यह जल भरकर साथ कदमताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा करते हुए यह उनका दूसरा वर्ष है। दो अगस्त की भोर में सरयू से जल भरने के बाद यात्रा प्रारंभ की है। हर्रैया से आगे तक की यात्रा पूरी हो चुकी है। अभी पैकोलिया क्षेत्र अवरातोना शिव मंदिर तक और पैदल यात्रा करेंगे। वहां शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे।

वहीं हर्रैया क्षेत्र के स्वामी नारायण निवासी अंशु और हनी अपनी 41 लीटर जल से भरा कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए हैं। छपिया (गोंडा) निवासी सुनील, रवि, राहुल, सूरज, पंकज और सूरज की टोली 101 लीटर जल की भव्य कांवड़ लेकर अयोध्या से पैदल यात्रा कर रही है। यह टोली बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed