फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shine in the morning, silence after noon

सुबह दिखी रौनक, दोपहर बाद सन्नाटा

Tue, 05 May 2020 09:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Shine in the morning, silence after noon
बस्ती शहर के रोडवेज तिराहे पर सुबह आते-जाते लोग। - फोटो : BASTI
सुबह दिखी रौनक, दोपहर बाद सन्नाटा
विज्ञापन

बस्ती। लॉकडाउन-थ्री के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह सात से दोपहर दो बजे तक कंटेनमेंट एरिया को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर जनजीवन पटरी पर लौटने लगी है। दोपहर बाद समूचे इलाके में सन्नाटा पसर गया। हालांकि, तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा जिले के बाहर से आने-जाने पर प्रतिबंध है।
डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक कंटेटमेंट एरिया के बाहर मोबाइल रिपेयर, वाहन रिपेयर, बिल्डिंग मैटेरियल, पंखे-कूलर रिपेयरिंग की दुकानें खुलेंगी। जिले में पान-बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू की दुकानें व सैलून, रेस्टोरेंट, ढाबे, चाय की दुकानें, इलेक्ट्रिकल सामान की दुकानें नहीं खुलेंगी। कंटेनमेंट जोन के बाहर सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग पूर्णतया बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, खेल परिसर, थिएटर मनोरंजन पार्क, बार एवं सभागार बंद रहेंगे। सभी प्रकार की सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामूहिक गतिविधियां बंद रहेंगी। डीएम ने बताया कि कोटे की दुकानें सुबह सात से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी। केवल बैंक सुबह दस से शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। अन्य दुकानों के खुलने का समय सुबह सात से दोपहर दो बजे तक होगा। व्यक्तिगत निर्माण कार्य पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। जन सामान्य का आवागमन दोपहर दो से सुबह सात बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। टैक्सी या कैब की सेवा लेकर एक ड्राइवर एवं दो यात्रियों सहित जिले की सीमा के अंदर सुबह सात से दोपहर दो बजे तक आवागमन की अनुमति रहेगी। व्यक्तिगत वाहन के भी परिचालन की सशर्त अनुमति दी जाएगी। एक जिले से दूसरे जिले में आने-जाने की अनुमति लेकर जाया जा सकेगा। दो पहिया वाहन पर केवल एक व्यक्ति चल सकेगा। पीछे की सीट पर बैठाकर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। दो पहिया वाहन चालकों को भी डीएम कार्यालय से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन

तैयारी को लेकर डीएम ने की बैठक
बस्ती। लॉकडाउन के दौरान दूध, फल, सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी जारी रहेगी। डीएम आशुतोष निरंजन लॉकडाउन-थ्री 17 मई तक बढ़ने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को सजग और सक्रिय रहना होगा। लॉकडाउन के दौरान यह उद्देश्य है कि कम से कम लोग घर से बाहर निकलें और उनकी जरूरत की वस्तुएं उन तक पहुंचा दी जाए। इससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सकेगा, साथ ही संक्रमण से आदमी को बचाया जा सकेगा। कुछ शर्तों के साथ दुकान को खोलने की अनुमति दी गई है। बैठक में एडीएम रमेश चंद्र, एएसपी पंकज, डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, रमन मिश्र, सीमा वर्मा, संतोष कुमार, नवीन कुमार, डॉ. अश्वनी तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed