फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shastri Square will be developed like a park

Basti News: पार्क की तरह विकसित होगा शास्त्री चौराहा

Tue, 05 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Shastri Square will be developed like a park
एक तरफ समृद्धि चौक तो दूसरी ओर बनेगा शक्ति स्तंभ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बीडीए शहर में तलाश करेगा अधिक संभावनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बीडीए शहर के विकास की संभावनाओं की तलाश करेगा। महायोजना में प्रस्तावित कार्यों के अलावा स्ट्रीट वेंडर जोन, पार्किंग व टैक्सी स्टैंड के लिए जमीनों को चिह्नित किया जाएगा। कचहरी क्षेत्र स्थित शास्त्री चौराहे को पार्क के रूप में विकास किया जाएगा। चौराहे पर आमने-सामने समृद्धि चौक और शक्ति स्तंभ का निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने के बजाय उसे पार्क के रूप में स्थापित करें। महायोजना के तहत शास्त्री चौक को समृद्धि चौके के रूप में विकासित किया जाएगा। यहां शक्ति स्तंभ व हरित क्रांति के अग्रदूत किसानों के समूह का स्टैचू स्थापित होगा। इसमें जिले की समृद्धि की झलक देखने को मिलेगी। इस चौक पर सोल्जर बोर्ड की तरफ से शहीदों के सम्मान में शक्ति स्तंभ का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

महायोजना-2031 में आमजन से जुड़ी सुविधाओं के विकास पर खास फोकस होगा। शहर में यातायात प्रबंधन के साथ ही टैक्सी स्टैंड व स्ट्रीट वेंडर जोन के लिए भूमि चिह्नित करने की योजना है। बीडीए शहर के सुनियोजित विकास के साथ ही औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी फोकस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अमहट पार्क की होगी साज-सज्जा

बीडीए अमहट घाट के पास बनाए गए पार्क की भी साज-सज्जा कराएगा। यहां एक भारत-श्रेष्ठ भारत का म्यूरल बनाया जाएगा। म्यूरल एक भित्ति चित्रकला है। इसके जरिए राष्ट्रीय धरोहर एवं देश की विभिन्न कलाओं का चित्रण प्रस्तुत किया जाएगा। यह मनोहारी दृश्य हाईवे को जोड़ने वाली सड़क से दिखेगा। पार्क की दीवारों पर विभिन्न आकृतियों की चित्रकारी की जाएगी। इस पर सात लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बीडीए ने इस कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है।


...
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब महायोजना में स्थानीय शिल्पकला और परंपरागत उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित किया जाएगा। शहर में वाहनों के लिए बहुमंजिली पार्किंग के लिए जमीन की तलाश की जाएगी। नजूल संपत्तियों के सार्वजनिक उपयोग में लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

-कमलेश चंद्र, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed