{"_id":"656b7e9887c486bc680f74c6","slug":"seven-new-dengue-patients-found-five-discharged-basti-news-c-208-1-deo1003-14170-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डेंगू के मिले सात नए मरीज, पांच की छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डेंगू के मिले सात नए मरीज, पांच की छुट्टी
Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम से शनिवार को दोपहर तक सात नए मरीज भर्ती किए। इनके ब्लड के सैंपल की जांच कराई गई है। वार्ड में भर्ती सात मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि स्वस्थ होने पर पांच लोगों को छुट्टी दे दी गई है।
गोपालगंज की एक महिला दस दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज और जांच कराया गया। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। भाटपाररानी क्षेत्र का एक किशोरी दो दिन से बुखार की चपेट में है। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी सलेमपुर में इलाज कराया गया। आराम न मिलने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
लार क्षेत्र का एक बच्चा करीब दस दिन से बुखार से पीड़ित है। सीएचसी लार में दवा कराई गई। आराम न होने पर जांच कराई गई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, यहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है। बरियारपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति पांच दिन से बुखार की चपेट में हैं। प्राइवेट में दवा लेने पर राहत नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दिखाए, जहां दवा दी गई और जांच भी कराई गई। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। इसके अलावा रुद्रपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति व सलेमपुर क्षेत्र के एक युवक को भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।