फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seven injured in separate accidents

Basti News: अलग-अलग हादसों में सात घायल

Thu, 29 Jan 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Seven injured in separate accidents
बभनान। गौर एवं पैकौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को दिन में तीन सड़क हादसे का मामला सामने आया। इसमें कुल सात लोग घायल हुए। सूचना के बाद दोनों थानों की पुलिस हलकान रही। घायलों के उपचार के लिए सीएचसी गौर पहुंचाया गया। एक अनियंत्रित कार सवार ने अलग-अलग जगहों पर दो बार बाइक सवारों को ठोकर मारकर भाग निकला। बभनान से हलुवा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान नंगर पंचायत के वार्ड दो शिवाजी नगर के निकट नहर की पुलिया के पास मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संजू गुप्ता 45 निवासी हलुवा बाजार थाना गौर के रूप में की गई। हादसे के बाद कार चालक तेजी से गाड़ी चलाते हुए भाग निकगा। आगे लगभग एक किमी जाने के बाद उसने फिर एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गौर थाना क्षेत्र के गिधनी गांव निवासी वीरू पुत्र रामचंद्र 20 और अभिषेक शर्मा 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार चालक भाग निकला। बारी-बारी से तीनों घायलों को सीएचसी गौर पहुंचाया गया। जहां अभिषेक शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा तीसरा हादसा बभनान-गौर मार्ग पर नवीन सब्जी मंडी स्थल के समीप हुआ। यहां तेज रफ्तार कार अपने बांए पटरी से दाहिने तरफ अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें सवार कस्बे के लॉर्ड बुद्धा इंटर कॉलेज के शिक्षक उग्रसेन सिंह 53 व सत्य प्रकाश सिंह 38, पूरा गांव निवासी प्रतीक पांडेय 36, महुआ डाबर गांव निवासी छात्र अमर 17 गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को सीएचसी गौर ले जाया गया। जहां उग्रसेन सिंह, सत्य प्रकाश सिंह व प्रतीक पांडेय की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कन्नौजिया ने बताया की घायलों को एंबुलेंस सेवा से गौर सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed