फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Service of two mates accused of extortion terminated

Basti News: वसूली के आरोपी दो मेटों की सेवा समाप्त

Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Service of two mates accused of extortion terminated
बस्ती। बीडीए में तैनात दो मेटों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। इन पर अवैध रूप से वसूली का आरोप लगाया गया था। इसकी जांच सचिव एडीएम कमलेश बाजपेयी ने कराई। शिकायत सही पाए जाने पर दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बीडीए के सचिव व एडीएम कमलेश वाजपेयी ने बताया कि प्राधिकरण के मेट अनुराग मिश्रा व अमरीश मिश्रा की लगातार वसूली शिकायतें मिल रही थीं। इसकी जांच कराए जाने पर जब शिकायत सही पाई गई तो दोनों को बीडीए की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।एडीएम ने कहा कि इन दोनों को न केवल सेवा से पृथक किया गया है। बल्कि अब इनके खिलाफ शहर में किसी स्थान पर वसूली किए जाने की सूचना मिली तो इनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। कहा कि इन दोनो के चलते प्राधिकरण की छवि धूमिल हुई है। कहा कि बीडीए का कोई भी कर्मचारी, अधिकारी ऐसा काम करता है, जिससे प्राधिकरण की छवि धूमिल हो, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे। बीडीए सचिव ने आम जन से अपील की है कि यदि किसी भी निर्माणाधीन स्थल पर बर्खास्त मेट वसूली करने पहुंचे तो तत्काल इसकी सूचना प्राधिकरण के अभियंताओं व कार्यालय में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed