{"_id":"6ac2b71f3200b7b9af0c2de0","slug":"separate-pathway-to-be-built-for-stretchers-12-lakh-to-be-spent-basti-news-c-207-1-bst1005-168540-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्ट्रेचर के लिए बनेगा अलग पाथवे, खर्च होंगे 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्ट्रेचर के लिए बनेगा अलग पाथवे, खर्च होंगे 12 लाख
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल परिसर में मरीजों को स्ट्रेचर से लाने-ले जाने की समस्या जल्द दूर होगी। अस्पताल की पहल पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने स्ट्रेचर के आवागमन के लिए अलग पाथवे बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। करीब 12 लाख रुपये से बनने वाले पाथवे का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। बजट मिलते ही निर्माण शुरू कराया जाएगा।
जिला अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए पहले 1.60 करोड़ रुपये की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने भी इसके लिए शासन स्तर पर मांग उठाई थी। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद परिसर में सड़क का निर्माण करा दिया गया, लेकिन स्ट्रेचर के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था नहीं हो सकी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने अब अलग पाथवे की जरूरत बताई है।
इसका निर्माण क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत कराया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बारिश के दौरान पाथवे के साथ ही ओपीडी परिसर में जलभराव की समस्या भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनती है। पर्चा काउंटर के पास अक्सर पानी भर जाता है। परिसर लो-लैंड होने के कारण बारिश का पानी आसानी से बाहर नहीं निकल पाता। अस्पताल प्रशासन अब परिसर को ऊंचा करने और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल मरीजों की सुविधा के लिए पाथवे निर्माण की पहल की गई है। इसके बाद ओपीडी परिसर में जलभराव की समस्या दूर करने की योजना पर काम होगा। परिसर को ऊंचा करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। ड्रेनेज सिस्टम मजबूत होने से बारिश का पानी नाले तक पहुंचाया जा सकेगा। वर्तमान में अस्पताल परिसर का पानी नाले तक नहीं पहुंच पाता, क्योंकि नाला परिसर की अपेक्षा ऊंचाई पर है। इस समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और नगर पालिका से भी संपर्क किया गया है।
कोट:::::
जिला अस्पताल के प्रस्ताव पर 12 लाख रुपये की लागत से पाथवे बनाया जाएगा। इसका एस्टीमेट तैयार हो चुका है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। -अंकुर वर्मा, एक्सईएन आरईडी, बस्ती।