Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selection of girl athletes during the divisional trials

Basti News: मंडलीय ट्रायल में बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन

Wed, 18 Nov 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Selection of girl athletes during the divisional trials
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मंडलीय ट्रायल में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए बालिका वर्ग का मंडलीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं में बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। 100 और 200 मीटर दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा, 400 मीटर में सजिया और सृष्टि यादव, 800 मीटर में रोशनी, 1500 मीटर में खुशी और सोनाक्षी तथा 3000 मीटर दौड़ में वंदना मौर्य और सोनिया यादव का चयन किया गया। इसी तरह 100 मीटर बाधा दौड़ में आराधना यादव, 400 मीटर बाधा दौड़ में शारदा, चार गुणा 100 मीटर रिले रेस में सिद्धि और रिद्धि का चयन हुआ।
विज्ञापन

लंबी कूद में कुशलावती, गोला फेंक में आंचल यादव, चक्का और भाला फेंक में रोशनी पाल तथा ऊंची कूद में शिवांगी और आंचल का चयन किया गया। 100 मीटर दौड़ में आस्था और आरक्षित खिलाड़ी के रूप में आंचल गुप्ता का चयन हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने चयनित खिलाड़ियों से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। वहीं, जिम्नास्टिक मंडलीय ट्रायल में कोई खिलाड़ी नहीं पहुंचा, ऐसे में ट्रायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed