फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Selection of 24 players of the board for sports hostels

Basti News: खेल छात्रावासों के लिए मंडल के 24 खिलाड़ियों का चयन

Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Selection of 24 players of the board for sports hostels
बस्ती। खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का 13 मार्च से चयन/ट्रायल स्टेडियम में शुरू हुआ था। बस्ती मंडल से 24 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय शिविर के लिए हुआ है। शिविर में खेल कौशल व अन्य परीक्षण को उत्तीर्ण करने के बाद ही उन्हें छात्रावासों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में 13-19 मार्च तक जिला स्तरीय और 14 से 20 मार्च तक मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का हुआ था। जिला स्तर पर 48 और मंडल स्तर पर करीब 57 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। शारीरिक परीक्षण और खेल कौशल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। मंडल स्तर पर फुटबाल में बालक वर्ग से छह खिलाड़ियों का चयन हुआ। हॉकी में बालक वर्ग से पांच और बालिका वर्ग से एक खिलाड़ी चयनित हुई। तैराकी में बालक वर्ग से पांच और कुश्ती में बालक वर्ग से एक खिलाड़ी का चयन हुआ। सर्वाधिक चयन एथलेटिक्स में हुआ। इसमें बालक वर्ग से छह और बालिका वर्ग से 12 खिलाड़ियों को चयन किया गया है। उप क्रीड़ाधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने बताया कि बरेली में फुटबाल, अयोध्या में एथलेटिक्स, झांसी में हॉकी, मेरठ में तैराकी और गोरखपुर में कुश्ती का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल लिया जाएगा। बालक वर्ग का 23 से 25 और बालिका वर्ग का 26 से 28 मार्च तक संबंधित खेलों के जिले में चयन ट्रायल लिया जाएगा। इसमें उत्तीर्ण होने वाले खिलाड़ियों को ही खेल छात्रावासों में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed