फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Seeing the blockade, cattle smugglers ran away... 21 cows freed

Basti News: नाकाबंदी देख चकमा देकर भागे पशु तस्कर... 21 गोवंश मुक्त

Tue, 14 Jan 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 14 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Seeing the blockade, cattle smugglers ran away... 21 cows freed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुबौलिया। रामजानकी मार्ग पर दुबौलिया थाने के पास पुलिस ने पशुओं से लदे ट्रक की घेराबंदी की। चालक ट्रक मोड़ कर वापस जाने लगा। इस दौरान एक मकान के टिन शेड में खड़ी क्रेटा गाड़ी में टक्कर लग गई। कस्बे के लोग जागकर ट्रक का पीछा करने लगे।
मगर, तस्करों ने आगे नहीं निकलने दिया। बाद में तस्कर चांदपुर-तटबंध के पास ट्रक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक से 21 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। पशुओं को गोशाला में रखा गया है। नंबर के आधार पर ट्रक आजमगढ़ जिले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात एसपी अभिनंदन के निर्देश पर सभी हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही थी। दुबौलिया कस्बे में राम जानकी मार्ग पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह रात करीब 12 बजे चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच छावनी से कलवारी की तरफ जा रहे ट्रक चालक को कुछ दूर पहले ही भनक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक दुबौलिया कस्बे में आदर्श बाल स्कूल के पास अचानक ट्रक मोड़ने लगा, तभी टिन शेड के नीचे खड़ी क्रेटा गाड़ी में टक्कर लग गई। आवाज सुनकर वाहन स्वामी मनमोहन सिंह बाहर निकले और टक्कर मारकर ट्रक को भागते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पीछा करने पर चालक ने विशेषरगंज कस्बे में लगे पुलिस बैरियर को तोड़ते हुए पचवस गांव के पास सर्विस रोड पर मोड़ कर वापस छावनी राम जानकी तिराहे से दुबौलिया की तरफ भागा।
दुबौलिया टैक्सी स्टैंड के पास पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए एक ट्रेलर खड़ा कर दिया था। मगर, तेज गति से आकर ट्रक चालक ने ट्रेलर में जोरदार ठोकर मार कर आगे निकल गया।

चालक दुबौलिया कस्बे से आगे सरयू के तटबंध कटरिया-चांदपुर पर ट्रक ले कर चला गया। दुबौलिया पुलिस और स्थानीय लोगों ने कई बार ट्रक से आगे निकलने का प्रयास किया। मगर, सफल नहीं हो सके। चालक तटबंध पर ट्रक खड़ा कर फरार हो गया। ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed