{"_id":"60c79cec8ebc3ea9f302b35f","slug":"second-installment-of-35-crores-released-for-seven-roads-basti-news-gkp398113739","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सड़कों के लिए 35 करोड़ की दूसरी किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सड़कों के लिए 35 करोड़ की दूसरी किस्त जारी
विज्ञापन

बस्ती। जिले की सात महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण शुरू होने की उम्मीद जग गई है। शासन ने इसके लिए दूसरी किश्त जारी कर दी है। इससे इन सड़कों पर दुश्वारी झेल रहे राहगीरों को जल्द ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
जिले में सात ऐसी सड़कें हैं, जो पीडब्यूडी और जनप्रतिनिधियों के लिए चुनौती बनी हुई हैं। इन प्रमुख सड़कों के लिए विभाग ने तकरीबन डेढ़ अरब का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने उनकी स्वीकृति देते हुए पहली किश्त तकरीबन 50 करोड़ रुपये जारी कर दिए थे।
ठेकेदारों ने उस धन को खर्च कर चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तो करवा दिया, लेकिन दूसरी किश्त न मिलने के कारण कार्य ठप पड़ गया था। इसी बीच पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई और उसी के तत्काल बाद कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन घोषित हो गया। इससे सारा कार्य अधर में लटक गया था। इधर शासन ने तेजी दिखाते हुए धन आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अंबिका सिंह ने बताया कि जिले में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की जा रहीं सात सड़कों के लिए आंशिक धन आवंटित हो गया है। सभी संबंधित अभियंताओं को काम चालू कराने का निर्देश दिया जा रहा है।