फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Searched SGPGI's number on Google, lost two lakhs

Basti News: गूगल पर ढूंढ़ा एसजीपीजीआई का नंबर, दो लाख गंवाए

Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 17 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Searched SGPGI's number on Google, lost two lakhs
बस्ती। एसजीपीजीआई लखनऊ में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल से नंबर लेना एक युवक को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने एसजीपीजीआई का नंबर बताकर दो लाख 20 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उन्हें डॉक्टर को दिखाने के लिए लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में अपॉइंटमेंट लेना था। इसके लिए उन्होंने 20 अगस्त को गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च किया।
विज्ञापन

वहां दिए गए फर्जी नंबर पर कॉल किया तो जालसाज ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। उसने ऑनलाइन बुकिंग की बात कही। जालसाज ने फोन पर ही पीड़ित से जरूरी जानकारी ले ली। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा।
विज्ञापन

कहा कि लिंक खोलने पर आपकी बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। पीड़ित ने जैसे ही लिंक खोला उनके बैंक खाते से 2,19,885 रुपये ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को 15 सितंबर को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनंदन के आदेश पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत अज्ञात जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed