फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Search for records in the family of the deceased couple

Basti News: मृतक दंपती के परिवार में अभिलेख के लिए रार

Thu, 05 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 05 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Search for records in the family of the deceased couple
रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड
विज्ञापन


घटना से जुड़े कागजात के लिए दोनों भाई और बहन पहुंची थाने
केस से जुड़े मूल अभिलेख अपने पास रखने के लिए दोनों भाइयों में मतभेद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रुधौली में सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद में खुदकुशी करने वाले दंपती के परिवार वालों के बीच खींचतान अब सामने आने लगी है। बृहस्पतिवार को मृतक के भाइयों और परिवार के अन्य लोगों में मृतकों से संबंधित कागजात को लेकर विवाद हो गया। उनमें कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सभी थाने पहुंच गए। उनमें मृतका की बहन भी शामिल थी, जिसने उसकी सबसे छोटी बेटी के पालन-पोषण का जिम्मा उठाया है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक दंपती से जुड़े कागजात को लेकर केस दर्ज कराने वाले भाई और सबसे बड़े भाई में विवाद हुआ था। उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक के बीच वाले भाई ने घटना के संबंध में केस दर्ज कराया है। जबकि मृतक दंपती का सारा ओरिजिनल कागजात, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, एफआईआर की नकल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की नकल, मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र, बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र आदि सबसे बड़े भाई के पास है। केस दर्ज कराने वाले भाई का कहना था कि पुलिस और अन्य कोई भी अधिकारी सबसे पहले उससे पूछताछ करने आता है। वह जब कोई कागजात मांगता है तो मेरे पास उपलब्ध नहीं होता है। ऐसे में वह चाहता है कि सारे कागजात उसके पास रहे। वहीं सबसे बड़े भाई का कहना है कि बच्चों का संरक्षक उसे तय किया गया है,इसलिए चाहो तो सब कागजात की फोटोकॉपी ले जाओ,मगर मूल प्रति वह नहीं देगा। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में बृहस्पतिवार को तकरार हो गई। एसएचओ के मुताबिक उन्हें समझया गया कि केस की पैरवी करने वाले बीच के भाई के पास सभी कागजात की मूल प्रति रहनी चाहिए। अगर अन्य किसी को इसकी जरूरत हो तो वह उसकी फोटो कॉपी ले सकता है।
विज्ञापन

---------------
रुपये को लेकर विवाद की उड़ी थी अफवाह
- कस्बे में पहले यह अफवाह उड़ी कि मृतक के परिवार वालों में रुपये को लेकर विवाद हुआ है। उन लोगों का कहना था कि सांत्वना देने पहुंचने वाले नेता व अन्य लोग जो मदद के लिए धनराशि दे रहे हैं,उसके लिए दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ है। बता दें कि कई पार्टी का प्रतिनिधि मंडल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी आदि ने त्वरित आर्थिक मदद के तौर पर परिवार के लोगों को रुपये दिए थे। जिसके लिए विवाद हुआ। मगर एसएचओ ने बताया कि रुपये नहीं बल्कि कागजात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बिखरा हुआ है परिवार,अलग रहते हैं भाई
- मृतक के सभी भाईयों का परिवार अलग-अलग मकान में रहता है। तीन भाइयों में सबसे छोटे मृतक के पतिि-पत्नी की मृत्यु के बाद परिवार में इस वक्त उसके दो बेटे, मासूम बेटी और पिता भर बचे हैं। इनमें दोनों बेटे और पिता को बीच वाले भाई ने अपने पास रखा है। जबकि उसकी बेटी को मृतका की बहन अपने साथ ले गई है। मगर सीडब्लूसी टीम के सामने दोनों बेटों का संरक्षक सबसे बड़े भाई को बनाया गया था।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed