फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM reached polling booth

Basti News: त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार कराने के लिए एसडीएम पहुंचे पोलिंग बूथ

Sun, 05 Nov 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
SDM reached polling booth
पटाखों की दुकानों का भी किया निरीक्षण, दी हिदायत संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने शनिवार को शहर के एक दर्जन पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों को त्रुटिहीन सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बैरियहवा में जुटे मतदाताओं से संवाद भी स्थापित किया।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में आम नागरिकों से लेकर सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा है। इस कार्य में जुटे अधिकारी, कर्मचारी मृतक मतदाताओं को चिह्नित कर उन्हें सूची से बाहर करेंगे। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। यदि कोई नागरिक मतदाता सूची से वंचित है तो उससे फार्म 6 भरवाकर उसे सूची में शामिल किया जाए। पुनरीक्षण कार्य में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों का भी पूरा सहयोग लिया जाए। उन्होंने कटरा, तुरकहिया, बैरियहवा आदि मतदान केंद्रों पर बूथवार निरीक्षण किया।
विज्ञापन

-----------------
रेलवे स्टेशन मार्ग पर पटाखे की दुकान का किया निरीक्षण
बस्ती। एसडीएम सदर ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थापित पटाखा की दुकानों का निरीक्षण किया। पटाखा कारोबारी रमेश कुमार से पूछताछ की। हिदायत दी कि किसी भी दशा में मानक के विपरीत पटाखों की बिक्री नहीं की जाएगी। एक जगह पर बल्क में पटाखों का भंडारण नहीं किया जाएगा। पटाखों की बिक्री के समय पूरी सावधानी बरती जाएगी। अनुबंध के अनुसार ही पटाखों का भंडारण होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed