{"_id":"627ea326f91c77643d01e98c","slug":"sdm-inspected-kanha-ashraya-sthal-basti-news-gkp4367655100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा स्थल पर पशु चिकित्सक का रोस्टर न मिलने पर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा स्थल पर पशु चिकित्सक का रोस्टर न मिलने पर मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने कान्हा गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया
रुधौली (बस्ती)। एसडीएम गुलाब चंद्र झा ने शुक्रवार को नगर पंचायत के कान्हा गो आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों में खामियां पाई गईं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को कर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
औचक निरीक्षण के समय कान्हा हाउस के दो कर्मचारी चिकित्सा अवकाश पर पाए गए। एसडीएम ने मवेशियों की गिनती कराया जिसमें 76 मादा व 72 नर मवेशी मिले। तीन मवेशी बीमार मिले। उनके बारे में पूछने पर कर्मियों ने बताया कि चिकित्सक सुबह शाम आते हैं। लेकिन पशुचिकित्सक का कोई रोस्टर नहीं मिला। एसडीएम ने इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दैनिक विवरण रजिस्टर व चारा रजिस्टर में सात मई तक का विवरण दर्ज मिला। एसडीएम ने मवेशियों के चारे और पानी का उचित प्रबंध करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि गोबर बिक्री का रजिस्टर जल्द ही उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें।