फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SDM hoisted the tricolor in the tehsil premises

तहसील परिसर में एसडीएम ने किया ध्वजारोहण

Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
SDM hoisted the tricolor in the tehsil premises
तहसील परिसर में एसडीएम ने फहराया तिरंगा
विज्ञापन

सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज
भानपुर(बस्ती)। तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया। शैक्षिक संस्थानों ने प्रभातफेरी भी निकाली। तहसील परिसर में एसडीएम गिरीश कुमार झा, नगर पंचायत में ईओ ऋचा सिंह ने झंडा फहराया। किसान इंटर कॉलेज में प्रबंधक सूर्य नरायन पांडेय, रामनगर ब्लॉक परिसर में प्रमुख यशकांत सिंह ने तिरंगा फहराया।
सीएचसी में डॉ. सचिन कुमार चौधरी, परसाकुतुब में एमओ डॉ. अजय कुमार सिंह, बीआरसी रामनगर में बीईओ नीरज सिंह, जेपीएम बाल विद्यामंदिर में प्रधानाचार्य लीलावती मिश्रा, कस्बा पड़ाव में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने तिरंगा फहराया। वन प्रभाग रेंज कार्यालय रामनगर में वन क्षेत्राधिकारी सूर्यनाथ यादव, पुलिस चौकी असनहरा में चौकी प्रभारी रामदेव, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ोखर में दिलीप कुमार, भानपुर में उमेश चंद्र भारती, गीताधर व पूनम ने तिरंगा फहराया। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल के पंचायत भवन पर प्रधान मधुबाला चौधरी ने तिरंगा फहराया। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि शहीदों व क्रांतिकारियों को भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम को ब्लॉक् प्रमुख के प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने संबोधित किया। राम भवन एंड पार्टी ने विरहा गीत गाया। पं. जवाहर लाल नेहरू किसान इंटर कॉलेज आमा परिसर में प्रधानाचार्य विनय सिंह, प्राथमिक विद्यालय पचलौरिया में प्रधान संत प्रकाश सिंह, चेतरा में प्रधान भारत चौधरी, टिनिच चौकी पर चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति ने तिरंगा फहराया प्राथमिक विद्यालय टिनिच शुक्ल में प्रधान रामदीन शुक्ल, पंचायत भवन पर प्रधान के प्रतिनिधि श्रीराम पांडेय, पंचायत भवन साड़ी कल्प में प्रधान राधेश्याम पटवा, मॉर्डन स्कूल बैतौहा में प्रधानाध्यापक दुर्गेश यादव ने झंडा फहराया।
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार विजेंद्र सिंह उर्फ रिंकू सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई है। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शशांक शेखर राय ने थाना परिसर व श्रीदूधनाथ लाल श्रीवास्तव मेमोरियल एकेडमी अमरौली शुमाली रामनगर में झंडा फहराया। ग्राम पंचायत बंजरिया में प्रधान के प्रतिनिधि आकाश वर्मा, केवटाखोर में प्रधान के प्रतिनिधि रामवचन चौधरी, पड़री में प्रधान झगरू, तेनुआ में प्रधान के प्रतिनिधि सूरज यादव और यशोदा देवी बालिका इंटर कॉलेज रेहरवा में पूर्व विधायक अनूप पांडेय ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, बीडीओ सुशील पांडेय ने तिरंगा फहराया। पीएचसी सल्टौआ मेंर डॉ. आनंद कुमार मिश्र, पशु चिकित्सा केंद्र पर डॉ. विजय श्रीवास्तव, मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज सल्टौआ देईपार में प्रबंधक रामकिशोर त्रिपाठी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रधान अवधेश मिश्रा ने झंडा फहराया। बीआरसी परिसर में बीईओ अभिमन्यु, सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ देवेंद्र सिंह, सरयू नहर खंड चार के हेड रेगूलेटर-116 अधीक्षण अभियंता लवकुश सिंह ने तिरंगा फहराया।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम किशोर त्रिपाठी, देशराज नारंग इंटर कॉलेज में डॉ. अनीश अहमद व डॉ. प्रमोद उपाध्याय ने तिरंगा फहराया। अंकुर मिशन स्कूल भितिया में प्रबंधक बुद्धिराम चौहान, जीबीएम कॉन्वेंट लक्ष्मणपुर में निदेशक विनय चौधरी ने तिरंगा फहराया।
...
सांऊघाट ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख ने फहराया तिरंगा
मानिकचंद। सांऊघाट ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, बीआरसी पुर्सिया में बीईओ सीपी गौड़ ने तिरंगा फहराया।
गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज मझौआ लाला खजुरी में प्रधानाचार्य रामनरायन चौधरी, एसबीआई में शाखा प्रबंधक विभाकर सिंह, दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ में प्रबंधक हरिशंकर चौधरी, रामराज आईटीआई में प्रबंधक रविशंकर चौधरी ने झंडा फहराया। ग्लोबल आईटीआई जिगिना में संरक्षक गीता चौधरी, आरके पटेल इंटर कॉलेज छितही खुर्द में प्रधानाचार्य विश्वनाथ चौधरी, शहीद भैय्या शिवगुलाम सिंह स्थल पैंड़ा खरहरा में प्रधान सुभाष चंद्र निरंकारी, संविलियन विद्यालय मुजहना में प्रधान दुधनाथ चौधरी, संविलियन विद्यालय छपिया शिववरन में प्रधान सुशीला, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुदरांक्ष में प्रधान सुरेश सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

दारूल उलम अलिमिया में प्रबंधक मुशाहिद रजा व डॉ. अनवार अहमद बगदादी, दारूल उलूम निश्वां में मो. फारूक अहमद निजामी, प्राथमिक विद्यालय अमौली में जयराम दिवाकर, परसा सूरत में सैय्यदा खातून व जावेद अहमद, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हड़िया में भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रधान इंद्रजीत चौहान ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed