फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scuffle over ghost dispute, young man killed

Basti News: भूत-प्रेत के विवाद में हाथापाई, युवक की माैत

Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 08 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Scuffle over ghost dispute, young man killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गायघाट (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बृहस्पतिवार को भूत-प्रेत को लेकर हुए विवाद में हाथापाई हो गई। इस दाैरान सिर के बल गिरने से युवक की माैत हो गई।
सीएचसी बनहरा लेकर ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गंगापुर में भूत-प्रेत को लेकर 44 वर्षीय राम आशीष राजभर और जोखन के परिवार की लड़कियों में कहासुनी हो गई थी। राम आशीष के परिवारी जन ने बताया कि जोखन के घर के लोग उनकी लड़की पर भूत-प्रेत का साया करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी उलाहना देने राम आशीष, जोखन के घर गए थे। घर पर जोखन नहीं थे। मगर, उनकी बेटी और बेटा सुजीत मौजूद थे। उनसे कहासुनी हो गई।
राम अशीष के घर पहुंचते ही जोखन का बेटा सुजीत गौड़ पहुंच कर हाथापाई करने लगा। विवाद होते देख अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच अचानक राम आशीष अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।
मौके पर मौजूद लोगों ने अनन-फानन निजी वाहन से राम आशीष को सीएचसी पर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने जांच-पड़ताल करने के बाद राम आशीष को मृत घोषित कर दिया। मामला मारपीट का होने के कारण डॉक्टर ने इसकी सूचना कलवारी थानाध्यक्ष को दी।

सूचना पाकर कलवारी थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह मय फोर्स सीएचसी पहुंचे, जहां पर मौजूद परिजनों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की।ै
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed