फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Screening of 9.42 lakh people at 195 health and wellness centers

Basti News: 195 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर 9.42 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Screening of 9.42 lakh people at 195 health and wellness centers
बस्ती। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलाए गए टीबी रोगी खोज अभियान में जिले में 9.42 लाख लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। जिले के 195 सेंटर पर यह अभियान तीन सप्ताह तक चला। स्क्रीनिंग के बाद संभावित 1723 लोगों के बलगम की जांच कराई गई, इसमें 84 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इन मरीजों को पंजीकृत कर इलाज कराया जा रहा है।हर्रैया ब्लॉक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर डुहवा के सीएचओ रवि सोनकर ने बताया कि आशा कार्यकर्ता की मदद से लोगों को सेंटर पर बुला कर उनकी पहले स्क्रीनिंग की गई। 29 लोग ऐसे मिले, जिनमें टीबी के लक्षण थे। उनके बलगम का सैम्पल लेकर जांच के लिए टीबी यूनिट हर्रैया भेजा गया, जिसमें दो लोगों का सैम्पल पॉजिटिव मिला है। सल्टौआ ब्लॉक के सेंटर चौकवा की सीएचओ प्रियंका पाल ने 20 मरीजों के बलगम की जांच कराई करवाया था, दो पॉजिटिव मिले हैं। हर्रैया ब्लॉक के निदुरी सेंटर पर तैनात सीएचओ शीला ने 61 लोगों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा, एक टीबी पॉजिटिव मिला। विक्रमजोत ब्लॉक के रूपगढ़ सेंटर पर तैनात सीएचओ अंजली पटेल ने 20 लोगों के बलगम की जांच कराई, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। टीबी रोगियों को खोजने के लिए छह जून तक 21 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर चलाया गया।
विज्ञापन


डीटीओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि देश में टीबी एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन


---

दो प्रकार की होती है टीबी

टीबी दो प्रकार की होती है। पल्मोनरी टीबी फेफड़ों की टीबी होती है। बलगम या एक्स-रे जांच से इसकी पुष्टि होती है। इसके अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार की टीबी को एक्सट्रा पल्मोनरी टीबी कहते हैं। यह हड्डियों, जोड़ों, लिम्फनोड, जननांग, मूत्रांग, मस्तिष्क, आंत अर्थात बाल व नाखून छोड़कर कही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

टीबी के लक्षण

-- दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी या बुखार आना।
- लगातार वजन में कमी आना, भूख न लगना।
- बलगम के साथ खून आना।
- सीने में दर्द रहना, छाती के एक्स-रे में असामान्य, शाम को पसीने के साथ बुखार आना

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed