{"_id":"679533ecdbee548f54005177","slug":"screening-of-80-percent-people-in-just-48-days-basti-reached-top-5-basti-news-c-207-1-bst1001-131043-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 48 दिन में ही 80 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग, टाॅप-5 में पहुंचा बस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 48 दिन में ही 80 प्रतिशत लोगों की स्क्रीनिंग, टाॅप-5 में पहुंचा बस्ती
Sun, 26 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान में बस्ती ने भी तेजी दिखाई है। 48 दिन में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 80 प्रतिशत सफलता हासिल कर ली है। चिह्नित 5 लाख 48 हजार 696 लोगों में 4 लाख 30 हजार लोगों की स्क्रीनिंग एवं जांच पूरी कर ली गई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्क्रीनिंग के मामले में बस्ती जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि पहले स्थान पर मंडल का सिद्धार्थनगर जनपद है। बस्ती क्षय रोग के मामले में प्रदेश के 15 अतिसंवेदनशील जिलों में शामिल है।
इसीलिए यहां सात दिसंबर से 24 मार्च तक चलने वाले सौ दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की रफ्तार बढ़ा दी गई है। प्रदेश के 75 जिलों में चल रहे स्क्रीनिंग के मामले में बस्ती ने प्रदेश के टाॅप फाइव जिलों में जगह बना ली है। मंडल का सिद्धार्थनगर जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। 15 अतिसंवेदनशील जिलों के हिसाब से बस्ती में 5 लाख 48 हजार 696 लोगों को चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
इन लोगों की स्क्रीनिंग कर टीबी रोग का पता लगाना है। वर्तमान में 4 लाख 30 हजार लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। स्क्रीनिंग के साथ एक्स-रे भी कराया जा चुका है।
संदिग्ध दिखने पर बलगम एवं ब्लड आदि की जांच कराई जा रही है। इस अभियान में अब तक कुल 1143 लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई है।
इनका उपचार भी शुरू हो गया है। इन रोगियों को घर बैठे उपचार की सुविधा मिल रही है।
सीएमओ डॉ. आरएस दूबे ने बताया कि जल्द ही स्क्रीनिंग का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
स्क्रीनिंग कार्य में प्रदेश के टाॅप फाइव सूची में शामिल होना विभागीय कर्मियों की मेहनत का प्रतिफल है। बताया कि डोर-टू-डोर एक्सरे मशीन लेकर टीम गांव तक पहुंच रही है। सीमएमओ ने बताया कि टीबी मुक्त अभियान में और तेजी लाई जाएगी। इस बाबत कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।