{"_id":"62bb48e48404b37b8a2e096a","slug":"sckuty-byke-takkar-one-died-and-3-injured-basti-news-gkp4419705177","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती )। थाना क्षेत्र के बस्ती-गौर मार्ग के बहेरिया प्राथमिक विद्यालय के पास मंगलवार की सुबह स्कूटी व बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें घायल एक व्यक्ति की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी 49 वर्षीय भगवत दयाल पांडेय अपने रिश्तेदार की बेटी वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महुआरी निवासी 14 वर्षीय अनामिका तिवारी पुत्री शिव प्रताप तिवारी को स्कूटी पर बैठाकर गौर की तरफ जा रहे थे। प्राथमिक विद्यालय भरवलिया के पास सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। बाइक पर पुुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हवेलिया खास निवासी 20 वर्षीय जीतेन्द्र राजभर तथा नगर थाना क्षेत्र के बगही निवासी 19 वर्षीय अनिल सवार थे। घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान भगवत दयाल पांडेय की मौत हो गई।