फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   school chalo rally

जारूकता रैली: सब पढें, सब बढ़ें का गूंजा नारा

Mon, 01 Jul 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
school chalo rally
स्टेडियम में स्कूल चलो अभियान रैली में सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग के बच्चे ब्रास बैंड बजाते हुए। - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

सब पढे़ं, सब बढ़ें का गूंजा नारा
रैली निकाल कर शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया
डीएम ने शिक्षकों से बेहतर शिक्षा की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। परिषदीय विद्यालय ग्रीष्म अवकाश के बाद सोमवार को खुल गए। छोटे छोटे बच्चे हंसते-खेलते विद्यालय पहुंचे। वहीं, जनजागरूकता के लिए सुबह आठ बजे राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से स्टेडियम तक रैली निकाली गई। जिसे सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय और पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा ने रवाना किया।
जागरूकता रैली में जीआईसी, जीजीआईसी, सरस्वती शिशु मंदिर रामबाग, दी सीएमएस, खैर इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, डान वॉस्को, सरस्वती शिशु इंटर कॉलेज शिवाकालोनी, आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट, राजकीय आदर्श विद्यालय गांधीनगर, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, सावित्री विद्या विहार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटेश्वर पार्क के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे बैंड बजाते हुए आगे आगे चल रहे थे। स्टेडियम में समापन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजशेखर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने में शिक्षक का बहुमूल्य योगदान होता है। ऐसे में देश का भविष्य बनाने में शिक्षक विशेष योगदान दें। विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन करने के लिए लोगों से संपर्क करें। उन्हें प्रेरित करें। जो शासन की ओर से बच्चों को सुविधाएं मिल रहीं हैं उसका प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान परिषदीय विद्यालय के 10 बच्चों को निशुल्क ड्रेस, किताब, जूता-मोजा और स्कूल बैग वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर डीआईओएस बृजभूषण मौर्या, बीएसए अरुण कुमार, जिला समन्वयक सुनील कुमार त्रिपाठी, अभिनव मणि त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, चद्रभान पांडेय, रामचंद्र यादव, अमित मिश्र, लेखाधिकारी आरके लाल श्रीवास्तव, स्काउट के संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, चन्द्रिका प्रसाद सिंह, जिला गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह, गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, जिला संगठन कमिश्नर अमित कुमार शुक्ल, बीईओ इंद्र कुमार ओझा, ध्रुव प्रसाद जायसवाल, श्याम बिहारी, रेनू पांडेय, रेखा श्रीवास्तव, लक्ष्मन प्रसाद, अनीता द्विवेदी, सुभाष वर्मा, कपिल देव दुबे, रामबहादुर वर्मा, अंजनी कुमार सिंह, राम कुमार सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

हलकान हुए बच्चे
रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं को स्टेडियम तक जाने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। रैली में पुलिस फोर्स न होने के कारण लोग बाइक लेकर रैली के बीच चलते रहे। इससे शिक्षकों से नोकझोंक भी होती रहीं। शिक्षकों कीरैली में चले जाने के कारण अधिकतर विद्यालय बंद भी हो गए। जहां कुछ विद्यालय खुले थे तो बच्चे नदारद थे। अधिकतर शिक्षक रैली का बहना बनाकर बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed