फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   School bus full of children collides with tractor, enters house - several children injured - incident in Basti

Basti News: ट्रैक्टर से टकराकर घर में घुसी स्कूल बस, कई बच्चे जख्मी- स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा

Sat, 15 Nov 2025 10:11 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 15 Nov 2025 10:11 AM IST
सार

हादसे में तीन छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें रोशनी पुत्री सूर्य प्रकाश निवासी तुरकौलिया, नव्या पुत्री प्रभुदीन प्रजापति निवासी चकदहा तथा फातिमा निवासी कुसौरा थाना कलवारी शामिल हैं।
दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
School bus full of children collides with tractor, enters house - several children injured - incident in Basti
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के भोड़सर गांव के पास शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छात्रों को लेकर जा रही एक स्कूल बस ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनियंत्रित बस सड़क किनारे स्थित एक मकान में घुस गई। हादसे में तीन छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें रोशनी पुत्री सूर्य प्रकाश निवासी तुरकौलिया, नव्या पुत्री प्रभुदीन प्रजापति निवासी चकदहा तथा फातिमा निवासी कुसौरा थाना कलवारी शामिल हैं।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज करहली सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए व्यवस्था कराने के साथ ही बस और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed