फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   scholership benifit

Basti News: आर्थिक रूप से कमजोर मेधावियों की अमूल्य निधि है छात्रवृत्ति

Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
scholership benifit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




बस्ती। शिक्षा जीवन का सार है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए और कुछ अलग करने के लिए शिक्षा सभी के लिए महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन कभी-कभी आर्थिक कठिनाइयों के कारण विद्यार्थी इससे वंचित रह जाते हैं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एक अमूल्य निधि है। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा बच्चों के लिए अच्छा अवसर है। इसका लाभ उठाएं।
यह कहना है श्री बाल्मीकि इंटर काॅलेज विक्रमजोत के प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम लाल श्रीवास्तव का। डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि छात्रवृत्ति वह निर्धारित धन है जो विद्यार्थियों को किसी स्कूल या कॉलेज में शिक्षा प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से सहायतार्थ प्रदान किया जाता है। प्रतिभाशाली भारतीय छात्रों को उच्च शिक्षा का खर्च वहन करने में वित्तीय चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है इसलिए राज्य सरकार ने भारत सरकार एवं अन्य समाजसेवी संस्थाएं जैसे अतुल महेश्वरी छात्रवृत्ति देकर वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। इस फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति जरूरतमंद विद्यार्थियों को सहायता प्रदान किया जाता है। इस छात्रवृत्ति को कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रदान किए जाते हैं। आर्थिक रूप से कमजोरी एवं मेधावी विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ अवश्य उठाना चाहिए।
विज्ञापन


-------



यहां करें आवेदन, अंतिम तिथि 10 सितंबर तक
- अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 10 सितंबर तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed