{"_id":"67eadf708100b97e38082f7a","slug":"scattered-shops-opened-in-the-markets-no-activity-was-seen-basti-news-c-207-1-kld1003-134326-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाजारों में छिटपुट खुली दुकाने, नहीं दिखी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाजारों में छिटपुट खुली दुकाने, नहीं दिखी चहल-पहल
Tue, 01 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ईद पर बाजारों में छिटपुट दुकानें ही खुलीं और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल भी नहीं दिखी। अधिकतर समय दुकानदारों ने बैठ कर बिताया। हालांकि सेंवई, फल, मिष्ठान की बिक्री जारी रही रही।
चांद रात के दिन सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में चहल-पहल रहा। शाम को चांद दिखने के बाद मानों दुकानों पर ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा। चांद रात के बाजार के कहने ही क्या। गांधीनगर, पांडेय बाजार, मंगल बाजार, करूआबाबा आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को सम्भालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी थी। वहीं सोमवार को ईद के दिन बाजारों में छिटपुट दुकानें खुलीं। कुछ दुकानें तो विलंब से खुलीं। दुकानों पर ग्राहक भी नदारद नजर आए। मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदाकर एक दूसरे को बधाई देने में व्यस्त नजर आए। रोड पर आने जाने वालों की चहल-पहल रात तक नजर आई। लोग परिवार के साथ एक दूसरे के घरों में मिलने पहुंचे।