फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   scam in drain making

नाला निर्माण में लाखों रुपये डकार गए जिम्मेदार

Fri, 27 Jul 2018 11:48 PM IST
basti
basti Updated Fri, 27 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
scam in drain making
रेलवे स्टेेश्ान के पास नाला की जगह पर बनी नाली। - फोटो : amar ujala
बस्ती। शहर के सुंदरीकरण को लेकर पिछले कार्यकाल में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए। इसमें शहर का अति महत्वपूर्ण दक्षिण दरवाजा से रेलवे स्टेशन मार्ग के नाला निर्माण पर पालिका ने 80 लाख रुपये बहा दिए, मगर आज भी इससे पानी नहीं बह रहा है। क्योंकि अस्सी लाख रुपये में यहां करीब दो किलोमीटर नाला पूरी तरह अव्यवस्थित ढंग से बनाकर ठेकेदार और जिम्मेदारों ने अधिकांश धन की बंदरबांट कर ली।  
विज्ञापन

शहर के महत्वपूर्ण मार्ग में शुमार है। दक्षिण दरवाजा रेलवे स्टेशन मार्ग। इस मार्ग का निर्माण करीब सात वर्ष पूर्व कराया गया, मगर जांच-पड़ताल में सड़क उलझ गई। नतीजतन, मामला लंबे समय तक खटाई में पड़ा रहा। इसके बाद तत्कालीन अध्यक्ष की पहल व ठेकेदार के रसूख से यहां सड़क व नाला निर्माण की फिर से अनुमति मिली और काम भी शुरू हो गया। व्यापारिक संगठनों के दबाव में यहां सड़क निर्माण तो मानक के अनुसार हुआ, मगर ठेकेदार ने नाला निर्माण में खूब गोलमाल किया। सड़क के दोनों ओर बनने वाले दो किलोमीटर नाला का स्थिति यह है कि कहीं तो यह लंबा-चौड़ा है तो कहीं नाला के बजाय नाली बना दिया गया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस नाली पर करीब आठ से दस लाख रुपये खर्च कर शेष धन ठेकेदार व जिम्मेदारों ने बांट लिया। नतीजतन, इस बार फिर बारिश शुरू हो गई है और यह नाला नहीं बह पा रहा है, जिससे पानी सड़क तक भरेगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि दक्षिण दरवाजा रेलवे स्टेशन मार्ग के नाला निर्माण में खेल हुआ है। यह संज्ञान में नहीं है। मामला पुराना है, मगर इसकी जांच होगी। यदि नाला मानकविहीन पाया गया तो संबंधित ठेकेदार से वसूली की कार्रवाई और जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


मानकविहीन मालवीय मार्ग के नाले 
मालवीय मार्ग के नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे एक वर्ष पहले बनाए गए यह नाले बरसात में लबालब हो गए हैं। सफाई कर्मियों की मानें तो नाला कहीं गहरा तो कहीं उथला है। वाटर लेबल सही न होने के कारण पानी निकास बाधित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed