फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Scam: Four men were removed from the post of guard after forging documents.

गड़बड़झाला : कूटरचित दस्तावेज से ली थी गार्ड की नौकरी, बोर्ड ने चार को हटाया

Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 29 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Scam: Four men were removed from the post of guard after forging documents.
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में तैनात चार गार्ड को हटा दिया गया है। बताया गया कि यह कार्रवाई कूटरचित दस्तावेज के जरिये गार्ड की नौकरी हथियाने के मामले में सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से की गई है। पद से हटने के बाद अब गार्ड सीएमएस कार्यालय में चक्कर लगा रहे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार तीन गार्ड के अभिलेख सत्यापन में कूटरचित मिलने और एक गार्ड की ओर से वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता करने पर कार्रवाई हुई थी। वहीं हटाए गए गार्ड शुक्रवार को सीएमएस से मिलने आए थे। उन्हें हटाने का वह कारण पूछ रहे थे। वहीं सीएमएस का कहना है कि उनके स्तर से कोई न पत्राचार किया गया था न ही कोई शिकायत की गई थी। सैनिक कल्याण बोर्ड ने स्वत: संज्ञान लेकर यह कार्रवाई किया है।
विज्ञापन

अभिलेखों के सत्यापन में कूटरचित कागजात मिले थे, जिसके चलते गार्ड को बोर्ड ने ही हटा दिया था। बताया कि महिला अस्पताल को कुल 14 गार्ड मिले थे। अस्पताल की सुरक्षा भी पुख्ता हुई थी। चार गार्ड को हटा दिया गया। जिसके बदले में दो गार्ड अस्पताल में आए थे। अभी वर्तमान में 11 गार्ड सेवा दे रहे हैं। बताया गया कि फर्जी अभिलेख के जरिये तीन गार्ड ने नौकरी हथिया ली थी, वहीं एक गार्ड गोरखपुर स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड निगम में एक वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता किए जिसके क्रम में उसे भी हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एक महिला गार्ड का भी मामला संदिग्ध है। हाल ही में प्रसूती अवकाश पर जाने को लेकर चर्चा में है। बताया गया कि उसने निजी अनुरोध पर जिला महिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रांसफर करवा लिया है। महिला गार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए अब सीएमएस ने तीन महिला गार्ड की तैनाती के लिए बोर्ड को पत्राचार किया है। सिक्योरिटी इंचार्ज पवन गुप्ता का कहना है कि तैनाती के दौरान अस्पताल में काफी बदलाव आया है। बाहरी और कथित व्यक्ति की निगरानी की जा रही। 11 गार्ड अपनी ड्यूटी नियमित कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed