फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SBI's foundation day celebrated by donating blood

Basti News: रक्तदान कर मनाया गया एसबीआई का स्थापना दिवस

Sun, 02 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Jul 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
SBI's foundation day celebrated by donating blood
बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक का 68 वां स्थापना दिवस शनिवार को विविध कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। इस दौरान जनपद के 39 शाखाओं की ओर से पौधारोपण किया गया। बैंक 16 अधिकारियों ने मेडिकल कालेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में पहुंचकर रक्तदान किया। इसके बाद डाॅक्टर्स डे पर बैंक की ओर से मेडिकल काॅलेज में 33 चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आशुतोष रंजन ने कहा कि समाज में चिकित्सकों की अहम भूमिका है। नागरिकाें के स्वास्थ्य सुरक्षा का जिम्मा इन्हीं के कंधों पर है। चिकित्सक ही स्वस्थ जीवन, स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रणेता है। मुख्य प्रबंधक क्रेडिट संजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना आज ही के दिन 1 जुलाई 1955 को हुई थी। जनपद के 39 शाखाओं ने इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाया है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार समेत 33 चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य प्रबंधक अवधेश कुमार, उप प्रबंधक नैमिष यादव, उप प्रबंधक अभिषेक नारायण, शशांक वाजपेई, निशांत सिंह, अरविंद कुमार, यशवंत गौतम, सुरेंद्र सिंह, हरीश यादव, विभाकर सिंह, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed