फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Satyam Ultrasound Center and Life Center Seal

Basti News: सत्यम अल्ट्रासाउंड सेंटर व लाइफ सेंटर सील

Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 11 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Satyam Ultrasound Center and Life Center Seal
प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई
विज्ञापन

ओझा डायग्नोस्टिक सेंटर, हाजरा व नूर की भी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी सेंटरों पर प्रशासनिक कार्रवाई का क्रम चल रहा है। शुक्रवार को प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम निकली तो शहर के सत्यम पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर, ओझा डायग्नोटिक सेंटर कैली रोड, हाजरा डायग्नोस्टिक सेंटर तथा नूर डायग्नोस्टिक सेंटर व लाइफ लाइन डायग्नोस्टिक सेंटर की जांच की। सत्यम पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर संबंधित चिकित्सक नहीं थे। यही हाल लाइफलाइन सेंटर का भी रहा। दोनों सेंटराें को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। इसके अलावा ओझा डायग्नोस्टिक सेंटर, नूर सेंटर तथा हाजरा हाॅस्पिटल में खामियों पर संचालकों को चेतावनी दी।
दोपहर बाद एसीएमओ डॉ. एके मिश्रा, नायब तहसीलदार श्वेता सिंह के नेतृत्व में निकली टीम सीधे सत्यम पैथोलॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंची। यहां जांच में सेंटर में तमाम खामियां पाई गईं, मगर अल्ट्रासाउंड सेंटर पर संबंधित रेडियोलाॅजिस्ट नहीं मिले। जबकि यह सेंटर दो वर्ष से संचालित था और शहर के तमाम डॉक्टर इस सेंटर से अल्ट्रासाउंड की सलाह देते थे। अस्पताल को टीम ने तत्काल सील कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम कैली अस्पताल रोड पर स्थित ओझा डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंच गई। यहां डॉक्टर तो मिले, मगर यहां कुछ भी मानक के मुताबिक नहीं मिला। संचालक को चेतावनी देने के बाद टीम लाइफ डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंची। यहां भी बगैर डॉक्टर के सेंटर संचालित हो रहा था। इस सेंटर को भी टीम ने सील कर दिया। इसके अलावा नूर डायग्नोस्टिक सेंटर व हाजरा हाॅस्पिटल की जांच हुई। यहां अस्पताल में डॉक्टर मिले, कुछ खामियां थीं, जिसे टीम ने दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अल्ट्रासाउंड सेंटराें के नोडल डॉ. एके मिश्र ने कहा कि डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed