फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu water level rises again; erosion also intensifies.

Basti News: सरयू के जलस्तर में फिर बढ़त, कटान भी बढ़ी

Sun, 30 Aug 2026 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level rises again; erosion also intensifies.
विक्रमजोत के लकड़ी पांडेयगांव के पास कटान करती नदी संवाद
बस्ती। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पिछले एक सप्ताह से घट रहा सरयू नदी का जलस्तर शनिवार को फिर बढ़ने लगा। दोपहर बाद जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज होने से तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका फिर गहराने लगी है। हालांकि, अभी नदी का पानी आबादी से काफी दूर है, लेकिन कटान तेज होने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

पखवारे भर पहले सरयू के उफान में दुबौलिया, विक्रमजोत और कुदरहा क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। पिछले पांच दिनों से जलस्तर में लगातार कमी आने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। बाढ़ प्रभावित गांवों में भी हालात सामान्य होने लगे थे। इसी बीच शनिवार को नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया। एक दिन में 18 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज होने से तटवर्ती गांवों में लोगों की चिंता बढ़ गई है। कुदरहा के महुआपार कला और मईपुर गांव में कटान का खतरा बना हुआ है। कई मकानों के बेहद करीब से सरयू बह रही है। रात के समय कटान की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं। तटबंधों पर भी नदी का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे सरयू : दुबौलिया। शनिवार की भोर से सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा। इससे नदी और तटबंध के बीच बसे करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई। सरयू का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचते ही तट पर स्थित सुविका बाबू गांव बाढ़ के पानी से घिर जाता है। ग्रामीण अभी पिछली बाढ़ से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि जलस्तर बढ़ने से फिर खतरा मंडराने लगा है। केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या कार्यालय के अनुसार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.49 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 92.73 मीटर से 24 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed