फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu water level recedes; soil erosion intensifies in several villages.

Basti News: सरयू का जलस्तर घटा, कई गांवों में कटान तेज

Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Saryu water level recedes; soil erosion intensifies in several villages.
मईपुर में कटान करती सरयू संवाद
बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को घटकर खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया, लेकिन तटवर्ती गांवों में मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। जलस्तर घटने के साथ कई स्थानों पर कटान तेज हो गई है। कुदरहा, दुबौलिया और विक्रमजोत क्षेत्र के करीब 25 से 30 बाढ़ प्रभावित गांवों में कटान का खतरा बना हुआ है। कुछ तटबंधों पर भी नदी का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग, अयोध्या कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सरयू का जलस्तर 92.49 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 92.73 मीटर है। दुबौलिया संवाद के अनुसार गांव सुविका बाबू में बाढ़ का पानी उतरने के बावजूद ग्रामीणों की दुश्वारियां बरकरार हैं। आवागमन के लिए अभी भी मोटरबोट का सहारा लेना पड़ रहा है। घरों में पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को रोजमर्रा के काम में परेशानी हो रही है। माझा क्षेत्र के कई गांवों में भी पानी फैला हुआ है। कटरिया-चांदपुर तटबंध के ठोकर नंबर एक पर नदी का दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

कुदरहा संवाद के अनुसार क्षेत्र में कलवारी-रामपुर तटबंध के दक्षिण तरफ बसे महुआपार कला, मईपुर, बैडारी एहतमाली और टेंगरिहा राजा समेत कई गांवों में कटान का खतरा बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर नदी तेजी से किनारे की मिट्टी काट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी की धारा घरों के करीब पहुंच गई थी। अब पानी घटने के साथ कटान तेज होने से घर और खेत नदी में समाने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने कटान प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और बचाव कार्य तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घर और खेतों पर मंडरा रहा संकट
विक्रमजोत क्षेत्र में बीडी तटबंध और नदी के बीच बसे शंभूपुर, पकड़ी संग्राम, लकड़ी पांडेय, लकड़ी दूबे और अर्जुनपुर समेत कई गांवों में कटान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ शुरू होने के साथ ही कई स्थानों पर नदी ने कटान शुरू कर दिया था। जलस्तर घटने के साथ कटान बढ़ने की आशंका से तटवर्ती परिवार चिंतित हैं।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों में सड़ रही फसल और वनस्पतियों से दुर्गंध उठने लगी है। इससे ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियां फैलने की भी चिंता है। उनका कहना है कि बाढ़ से हुए नुकसान के बाद उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है।

---------
सरयू का जलस्तर घट रहा है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। फिलहाल कहीं कोई समस्या नहीं है। कटान से बचाव के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
-बृजेश सोनी, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed