फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu started rising...water entered Majha area

Basti News: बढ़ने लगी सरयू... माझा क्षेत्र में उतरा पानी, बाढ़ के मिल रहे संकेत

Tue, 09 Jul 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Jul 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Saryu started rising...water entered Majha area
चेतावनी बिंदु पार कर गई सरयू, निकटवर्ती गांवों की ओेर बढ़ रहा पानी
विज्ञापन

विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में भरने लगा सरयू का पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सरयू के जलस्तर में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार, सोमवार शाम 5 बजे नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 91.730 मीटर को पार कर 92.330 मीटर पहुंच गई। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से महज 40 सेंटीमीटर नीचे है। अनुमान है अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर बढ़कर लाल निशान पार कर जाएगा। इससे समीपवर्ती गांवों में तबाही के संकेत मिलने लगे हैं।
विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र में एलवी तटबंध से सटे केशवपुर, रानीपुर कठवनिया, मुंडेरीपुर, गौरियानैन, बाघानाला, कल्यानपुर, भदोही, भरथापुर, छतौना सहजौरा पाठक गांव में सरयू का पानी तेजी के साथ भरने लगा है। यहां किसानों को खेती चौपट हो रही है। पशुओं के लिए चारे का संकट गहराने लगगा है। ग्रामीण नाव का सहारा लेना शुरू कर दिए हैं। इन गांवों में बाढ़ जैसे हालात अभी से दिख रहे हैं। वहीं भरथापुर गांव के पास कटान की सूचना मिलने पर बाढ़ खंड के जेई आरके नायक व मेट पंंकज चौधरी के नेतृत्व में मजदूरों की टीम परकोपाइन लगाने का काम शुरू कर दिया है। जेई ने बताया कि परकोपाइन विधि से कटान पर नियंत्रण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से दुबौलिया क्षेत्र में तटबंध और नदी के बीच बसे दर्जन भर से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। प्रशासन की ओर से तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। नए रेनकट भरवाए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य अंतिम चरण में है। सीसीटीवी कैमरों से लैस बाढ़ चौकियां सक्रिय हो चुकी है। सुविकाबाबू, टेढवा, विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, मोजपुर, अशोकपुर ग्राम पंचायत के दर्जनों पुरवे, टकटकवा, बर्दिया लोहार, अखनपुर, श्रीराम पुरवा, पाहीमाफी, देवारागंगबरार का एक पुरवा व आराजीडूही धरमुपुर मुस्तहकम का एक पुरवा हर वर्ष की तरह इस बार भी बाए़ की त्रासदी से जूझते नजर आएंगे। नदी का रुख देखकर इन गांवों के नागरिक सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बैराज भी छोड़ा जा रहा पानी
भीषण बारिश के दौरान विभिन्न बैराजों से भी नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को कुल 430903 क्यूसेक पानी सरयू मे छोड़ने की खबर है। गिरिजा बैराज से 277797, शारदा बैराज 1337 व सरयू बैराज से 22069 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे जलस्तर में बढ़त आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed