फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saryu is descending slowly...villagers are in panic due to erosion

Basti News: धीमी गति से नीचे उतर रही सरयू...कटान से दहशत में ग्रामीण

Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 22 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Saryu is descending slowly...villagers are in panic due to erosion
विक्रमजोत। सरयू नदी का जलस्तर धीमी गति से घटने लगा है। इससे कटान का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के बीडी व एलबी तटबंध और नदी के बीच बसे एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी आफत बनकर आया है। जगह- जगह भीषण कटान भी हो रही है। कटान करते हुए कई गांवों में नदी आबादी के समीप पहुंच गई है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी राम तिलक ने बताया कि बृहस्पतिवार से जलस्तर में गिरावट शुरू हुई है। शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.830 मीटर पर रिकार्ड किया गया है। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से दस सेमी अधिक है। नदी अभी भी लाल निशान से ऊपर होकर प्रवाहित हो रही है। तीव्र धारा के आगे बाढ़ खंड का बचाव कार्य भी नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विक्रमजोत विकास क्षेत्र के एलबी तटबंध के निकट रानीपुर कठवनियां व केशवपुर में नदी धीमी गति से कटान करते हुए तटबंध से सटने को आतुर है। वहीं कल्यानपुर के पास स्थिति सैन्य भूमि पड़ाव के पास तीव्र गति से कटान हो रही है। यहां भी नदी आबादी से सट रही है। बीडी बांध के पास बसे अर्जुनपुर, पकड़ी संग्राम, नरसिंहपुर, कन्हईपुर व खेमराजपुर में भी कटान हो रही है। पकड़ी संग्राम का अंत्येष्टि स्थल का काफी हिस्सा नदी की धारा में विलीन हो चुका है। यहां के ग्रामीण भीषण कटान देख दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के भगवानदीन निषाद, दुर्गा सिंह, तेज नरायन निषाद, शशिकपूर, जोखू, रामजीत कनौजिया, शिव प्रताप गुप्ता ने बताया कि पिछले साल हुई कटान को रोकने के लिए प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। लेकिन, जिम्मेदारों ने सुधि नहीं ली। दुबौलिया संवाद के अनुसार मैरुंड गांव सुबिका बाबू और आंशिक टेढ़वा के ग्रामीणों की परेशानियां कम नहीं हो रही है। यहां पशुचारे का संकट खड़ा हो गया है। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर ठोकर नंबर एक पर नदी का दबाव बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed