{"_id":"669d7556db61adfa060b98a4","slug":"saryu-crossed-the-danger-mark-suvika-babu-village-again-surrounded-by-flood-water-basti-news-c-207-1-bst1001-120868-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खतरे का निशान पार कर गई सरयू... बाढ़ के पानी से फिर घिर गया सुविका बाबू गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खतरे का निशान पार कर गई सरयू... बाढ़ के पानी से फिर घिर गया सुविका बाबू गांव
विज्ञापन
दुबौलिया। सरयू नदी का जलस्तर लगातार पांच दिन से बढ़ रहा है। रविवार को नदी खतरे का निशान पार कर गई। तटबंध और नदी के बीच स्थिति गांव चौतरफा घिरने लगे हैं। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव सुविका बाबू दस दिनों के भीतर दोबारा पानी से घिर गया है। इसके अलावा अन्य तटीय गांवों में भी नदी का पानी फैलने लगा है। नदी का विकराल रूप देख ग्रामीण फिर से दहशत में आ गए हैं।
बाढ़ के पानी से सुविका बाबू गांव टापू बन गया है। यहां प्रशासन ने ग्रामीणों के आवागमन के लिए दोपहर से ही दो मोटर बोट की व्यवस्था की है। ग्रामीण फिर से मोटरबोट के सहारे गांव से बाहर निकल पा रहे हैं। वहीं सुविका बाबू गांव के बगल स्थित आशिंक टेढवा गांव के आधा दर्जन घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन घरों में नदी का पानी घुस गया है। विशुनदासपुर की अनुसूचित बस्ती, मोजपुर, भुअरिया, अशोकपुर ग्राम पंचायत के तीन पुरवे की तरफ बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है। यहां ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। सुविका बाबू के निवासी देवलाल, मुकेश, स्वामीनाथ, मिथुन आदि ने बताया कि दस दिनों के भीतर दूसरी बाढ़ की त्रासदी सामनेे आई है। अब सबसे ज्यादा डर फसल बर्बाद होने की है। कटरिया गांव के सामने ठोकर नंबर एक पर पानी का दबाव बना हुआ है। कटारिया- चांदपुर तटबंध पर खजांचीपुर गांव से लेकर खलवा गांव तक पानी का दबाव बना हुआ है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा गांव के सामने 500 मीटर तक तटबंध पर पानी का दबाव तेज हो गया है। बाढ़खंड लगातार निगरानी कर रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार शाम पांच बजे सरयू खतरे के निशान 92. 730 से 10 सेंटीमीटर ऊपर 92.830 मीटर प्रवाहित हो रही है। रविवार को भी विभिन्न बैराजों से 281164 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है।