{"_id":"5e62911d8ebc3ebf48011cf6","slug":"sarkari-davaiyan-baramad-basti-news-gkp34388331","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी से सरकारी दवाएं बरामद, एक धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिकी से सरकारी दवाएं बरामद, एक धराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की बैग में सरकारी दवाएं बरामद, एक धराया
बस्ती। जिला अस्पताल में शुक्रवार शाम उस समय हंगामा हो गया जब औषधि वितरण कक्ष से भारी मात्रा में सरकारी दवाएं लेकर भाग रहा व्यक्ति अस्पताल प्रशासन के हत्थे चढ़ गया। उसकी बाइक के बैग व पॉकेट से भारी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद की गई हैं। कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करते हुए एसआईसी ने देर रात मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है। जिसमें प्रथम दृष्ट्या दवा वितरण कक्ष के फार्मासिस्टों की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। मुखबिरी होने से चौकन्ना होने के चलते दवा चोरी का सनसनीखेज मामला पकड़ में आया।
प्रमुख अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बाइक के बैग में भारी मात्रा में राजकीय दवाएं भरकर एक व्यक्ति ले जाने वाला है। सूचना पर वरिष्ठ फिजीशियन राम प्रकाश ने प्रभारी अधिकारी फार्मेसी/स्टोर प्रभारी, चीफ फार्मासिस्ट की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली तो भारी मात्रा में दवाएं पाई गईं, मगर यह पता नहीं चल सका कि वह किस की बाइक है। यह पता लगाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने होमगार्ड व कर्मियों की वहां बाइक पर लगातार नजर रखने के लिए ड्यूटी लगा दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बाइक लेकर जाने लगा। तभी मौजूद स्टाफ ने उसे दबोच लिया। जेब की तलाशी में कुछ और सरकारी दवाएं मिलीं। पूछताछ में उसने खुद को शब्बीर अहमद बताया। एसआईसी ने तहरीर में स्पष्ट लिखा है कि संबंधित फार्मासिस्टों की साठगांठ से यह धंधा चल रहा है। एएसपी पंकज ने बताया कि तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश की जाएगी।