फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sarika and Safiq won the 100m race and javelin throw.

Basti News: 100 मीटर दौड़ व जैवलिन थ्रो में सारिका और सफीक ने मारी बाजी

Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Sarika and Safiq won the 100m race and javelin throw.
तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। संवाद
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सौ मीटर दौड़ और जैवलिन थ्रो में सारिका और सफीक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन



खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में कॉलेज की छात्रा सारिका प्रथम, रीना द्वितीय और सजीना खातून तृतीय स्थान प्राप्त की। जबकि बालक वर्ग में सफीक प्रथम, श्याम चौहान द्वितीय और जिलानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। जैवलिन थ्रो में सफीक प्रथम, अंशुमान द्वितीय, आशुतोष यादव तृतीय स्थान प्राप्त किए। बालिका वर्ग में सारिका प्रथम, नेहा द्वितीय, सजीना तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सफीक प्रथम, आशुतोष द्वितीय और श्याम तृतीय स्थान प्राप्त कर अव्वल रहे। बालिका वर्ग में सारिका प्रथम, रीना द्वितीय और सजीना खातून तृतीय स्थान प्राप्त कर दबदबा कायम रखा। खो-खो प्रतियोगिता में छात्रा सजीना खातून कैप्टन की भूमिका निभाई और उनकी टीम विजयी रही इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मैच रेफरी के रूप में डॉ. अनुज कुमार, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. सत्य प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई। सभी खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ गजेंद्र ऊबारन गिरी के देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed