फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sarayu canal section four road blocked, traffic of dozens of villages disrupted

Basti News: सरयू नहर खंड चार की सड़क धंसी, दर्जन भर गांवों का आवागमन बाधित

Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Sarayu canal section four road blocked, traffic of dozens of villages disrupted
रुधौली। तहसील क्षेत्र में बस्ती-बांसी मार्ग स्थित कोहरा पुल से हनुमानगंज मार्ग को जोड़ने वाली सरयू नहर खंड-4 की सड़क अचानक धंस जाने से आवागमन करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। सड़क का एक हिस्सा लगभग 5 से 10 फीट गहराई तक धंस गया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने सड़क धसने की सूचना एसडीएम मनोज प्रकाश तथा प्रभारी निरीक्षक रुधौली संजय कुमार दुबे को अवगत कराया गया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य हाईवे से ही बैरिकेडिंग कर सुरक्षित कर दिया गया है, ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

सड़क धंसने से मुख्य हाईवे से कोहरा, महरादेउर, देउरा, अठदेउरा, सिसवा, पड़रिया, तिघरा, हनुमानगंज, महुआरी, तेलौरा आदि गांवों तक जाने वाले लोगों के सबसे मुख्य संपर्क मार्ग बंद हो गया है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। फिलहाल राहत की बात यह है कि सड़क धंसने की इस घटना में अभी तक किसी राहगीर या वाहन चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एसडीएम मनोज प्रकाश ने बताया कि सरयू नहर खंड 4 के अधिकारियों को घटना के संबंध में सूचना दी गई है तथा सड़क को जल्द से जल्द मरम्मत कर पुनः आवागमन चालू करने के लिए निर्देशित किया गया है, इसके अलावा यह भी निर्देशित किया गया है कि नहर मार्ग पर अन्य जगह का भी निरीक्षण कर आवश्यक स्थानों पर मरम्मत कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed