फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Villagers panic after spotting leopard-like animal in Dengraha

Basti News: डेंगराहा में तेंदुए जैसा जानवर दिखने से दहशत में ग्रामीण

Tue, 22 Sep 2026 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers panic after spotting leopard-like animal in Dengraha
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के डेंगराहा और सौरहा गांव की सीमा पर स्थित तालाब के किनारे सोमवार को तेंदुए जैसे दिखने वाले जानवर के नजर आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीण ने दूर से जानवर का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, जानवर तेंदुआ है या कोई अन्य जंगली जीव, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत डेंगराहा के प्रधान एजाज अहमद के अनुसार, गांव का एक व्यक्ति सोमवार को तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों के पास मौजूद तेंदुए जैसे दिखने वाले जानवर पर पड़ी। उसने दूर से उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद आसपास के गांवों में भय का माहौल है। फॉरेस्टर अजय कुमार भारती ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से सूचना के साथ वीडियो उपलब्ध कराया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर फिशिंग कैट जैसा प्रतीत हो रहा है। मंगलवार को टीम मौके पर जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed