{"_id":"68d8469bf9bed6f65408a636","slug":"sanitation-worker-suspended-for-negligence-basti-news-c-207-1-bst1005-144802-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लापरवाही में सफाई कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लापरवाही में सफाई कर्मचारी निलंबित
Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:05 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रानीपुर में तैनात सफाई कर्मी को डीपीआरओ ने निलंबित कर एडीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। एउीपीआरओ एके को जांच सौंपी गई है। सफाई कर्मी राम कोमल पर बिना सूचना गायब होने और नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं देने का आरोप है।
डीपीआरओ घनश्याम सागर ने बताया है कि ग्राम पंचायत रानीपुर के सफाई कर्मी रामकोमल 18 सितंबर को बीडीओ के निरीक्षण में कार्यस्थल पर अनुपस्थित थे। जांच में पाया गया कि एक सप्ताह से अनुपस्थित चल रहे। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इतना ही नहीं उनके खिलाफ तैनाती स्थल पर नियमित उपस्थित न रहना और अधिकारियों के आदेश-निर्देश की अवहेलना करने का भी आरोप है। ग्राम पंचायत से भ्रामक सूचना देने समेत अन्य जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि जांच अधिकारी को आरोप पत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बताया कि गांव की सफाई प्राथमिकता में है। लापरवाह कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे। संवाद