{"_id":"6454010ee90559ab0e04e027","slug":"sanitation-employee-agitation-basti-news-c-7-1-152454-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गेट पर ताला जड़कर संविदा कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गेट पर ताला जड़कर संविदा कर्मियों ने दिया धरना
Fri, 05 May 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 05 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
हर्रैयानगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरना देते संविदा सफाई कर्मी।
हर्रैया। चार महीने से मानदेय नहीं मिलने से परेशान संविदाकमियों ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारी मानदेय मिलने तक धरने पर बैठे रहने की चेतावनी दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हत्या के मामले में फरार आरोपी लेखा लिपिक नित्यानंद सिंह का प्रभार राजेश्वर को मिला लेकिन, तमाम पत्रावलियों गायब होने के कारण नगर पंचायत का काम काज सुचारू रूप से चल नहीं पा रहा है। यही कारण है कि संविदा कर्मियों की मानदेय भुगतान भी नहीं हो पा रही है। धरना दे रहे कर्मियों का नेतृत्व कर रहे शेलेंद्र सिंह ने बताया कि 10 कर्मियों की मानदेय चार माह से बाधित है। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई आदि का खर्च नहीं चुका पा रहे हैं। खबर लिखी जाने तक धरना स्थल पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार राव ने बताया कि अप्रैल में सभी कर्मियों की मानदेय भुगतान के लिए बिल बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। डीएम का अनुमोदन मिलते ही मानदेय की भुगतान कर दी जाएगी।