{"_id":"5ff4aa9b8ebc3e31cb149a25","slug":"sampurn-samadahn-diwas-basti-news-gkp3796978102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 452 में 52 मामले निस्तरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 452 में 52 मामले निस्तरित
विज्ञापन
लोगोँ की समस्या सुनते डीएम आशुतोष निरंजन और एसपी हेमराज मीणा।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में 452 में 52 मामले निस्तरित
हर्रैया में डीएम व एसपी ने सुनी फरियाद
हर्रैया तहसील में आलू का पौधे लेकर पहुंची महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले की चारों तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में कुल 452 मामले आए। 52 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 400 मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में डीएम व एसपी ने लोगों की फरियाद सुनी। यहां कुल 183 मामले आए, जिसमें 19 का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित की गई। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद लाल कलाल, सीओ शेषमणि उपाध्याय, पीडी आरपी सिंह, चंद्र भूषण प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में रुधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने एसडीएम आनंद श्रीनेत के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 94 मामलों में 12 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान बीडीओ मंजू त्रिवेदी, एसडीओ विद्युत मनोज कुमार, आपूर्ति निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा, बीईओ अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं, यहां कुल 73 मामले आए, जिसमें से छह मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल 102 मामले आए, जिसमें से 15 का निस्तारण किया गया।
आलू के पौधे लेकर पहुंचीं महिलाएं
संपूर्ण समाधान दिवस में छावनी थाना क्षेत्र के धिरौली गांव की एक महिला अपनी बहू व पुत्री के साथ झोले में आलू के पौधे लेकर शिकायत करने पहुंची। प्रार्थना पत्र देने के बाद महिला ने जैसे ही झोले से आलू के पौधों को दिखाने के लिए बाहर निकाला तो एक बारगी सबकी हंसी छूट गई। आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक बिस्वा जमीन पट्टे पर मिली है, जिसमें उसने आलू की खेती की है। गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति व उसके परिजनों ने पौधे उखाड़ दिए। जब उलाहना देने गई तो गाली-गलौज करते हुए भगा दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना थाने पर भी दी। मगर सुनवाई नहीं हुई तो तहसील पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।