फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Samples of four medicines seized during raid

Basti News: छापा मारकर चार दवाओं के लिए नमूने

Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 06 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Samples of four medicines seized during raid
बस्ती। नकली दवाओं के बनाए जाने का मामला चर्चा में आने के बाद औषधि एवं प्रसाधन विभाग की ओर छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर तीन दिनों में चार अलग- अलग दवाओं के नमूने लिए गए हैं। पुरानी बस्ती क्षेत्र की एक चर्चित थोक दवा कारोबारी के यहां से दो दवाओं के नमूने दो दिन पहले लिए गए हैं। नकली दवा बनाने की शिकायत के बाद संबंधित फर्म चर्चा में आई थी। विभाग पिछले महीने भी यहां से दो दवाओं के नमूनों की जांच करवा चुका है। रिपोर्ट में सबकुछ ठीक पाया गया था। इधर फिर दो नमूने जांच में भेज दिए गए हैं। वहीं साऊंघाट क्षेत्र की एक अन्य दवा दुकान से भी दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पिछले सप्ताह चार दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर जिस फर्म का नाम सामने आ रहा है वहां के भी दो नमूने इसमें शामिल है। संबंधित फर्म से दो दवा के नमूनों की जांच पहले भी कराई जा चुकी थी। लेकिन, रिपोर्ट में सबकुछ सही पाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed