{"_id":"6195433e41071c6fe90ceba0","slug":"samitiyon-par-pahunchee-khaad-kisaanon-ko-milee-raahat-basti-news-gkp416712862","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों पर पहुंची खाद किसानों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों पर पहुंची खाद किसानों को मिली राहत
विज्ञापन
मोहम्मदनगर समिति पर खाद की खरीदारी करते किसान।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समितियों पर पहुंची खाद, किसानों को मिली राहत
जिले की 20 साधन सहकारी समितियों पर पहुंची है डीएपी
बस्ती। पिछले दिनों से डीएपी को लेकर मची मारामारी के बीच 20 साधन सहकारी समितियों पर खाद पहुंच जाने से किसानों ने थोड़ी राहत महसूस की। हालांकि भीड़ के चलते कई किसानों को बिना खाद के लौटना पड़ा। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। समितियों से वितरण किया जा रहा है।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार समितियों पर खाद उपलब्ध होने से गेहूं की बुआई को लेकर कई दिनों से परेशान हो रहे किसानों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार रात मोहम्मद नगर समिति पर उपलब्ध कराई गई 320 बोरी खाद का बुधवार को किसानों के बीच वितरण किया गया। समिति के सचिव चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि जो खाद उपलब्ध कराई गई, उसे किसानों को निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। आधार कार्ड के माध्यम से ई-पॉज मशीन के जरिए खाद का वितरण किया जा रहा है।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार भरूकहवा साधन सहकारी समित पर 300 बोरी डीएपी का वितरण बुधवार को किया गया। सचिव सुनील सिंह ने बताया की इसके पहले भी डीएपी का वितरण किया जा चुका है। सूदीपुर विशेषरगंज व समौड़ा समित पर कुल 400 बोरी डीएपी आई। सचिव केपी सिंह ने बताया कि इसका वितरण बृहस्पतिवार से किया जाएगा। पारा व बैरागल समिति पर डीएपी नहीं है। सचिव संजीव संजीव सिंह ने बताया की उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सिकंदरपुर समिति के सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि बुधवार को 400 बोरी डीएपी आई है। इन्हें जिम्मेदार अधिकारी से भौतिक सत्यापन कराकर बृहस्पतिवार से वितरण कराया जाएगा। किसानों को इसकी सूचना दे दी गई है। परशुरामपुर विकास क्षेत्र के एडीओ कोऑपरेटिव विजय वर्मा ने बताया कि 400 बोरी डीएपी आ चुकी है। बृहस्पतिवार को निगरानी में वितरण किया जाएगा।
कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के कुसौरा के पास अमिलहा में स्थित मनवर कृषि उत्पादन एवं विपणन सहकारी समिति पर बुधवार सुबह 100 बोरी डीएपी पहुंची। डीएपी पहुंचने की सूचना पर सैकड़ों किसान समिति पर पंहुच गए। कुछ किसानों को तो उर्वरक मिल गया, लेकिन कई को खाली हाथ लौटना। समिति के संचालक राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि 100 बोरी डीएपी मिलने से कुछ ही किसानों को ही वितरित किया जा सका। इस समय अधिक डीएपी की आवश्यकता होती है, उसके अनुसार आपूर्ति बहुत कम है। जैसे-जैसे आपूर्ति मिलेगी किसानों में वितरण किया जाता रहेगा।