फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   salary increase of driver and conductor

Basti News: चालकों-परिचालकों का 16 पैसे प्रति किमी बढ़ा मानदेय

Wed, 11 Jan 2023 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
salary increase of driver and conductor
चालकों-परिचालकों का 16 पैसे प्रति किमी बढ़ा मानदेय
विज्ञापन

- बस्ती डिपो के 305 संविदा ड्राइवर और कंडक्टर को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम ने संविदा पर तैनात चालकों व परिचालकों के पारिश्रमिक में 16 पैसे प्रति किमी की बढ़ोत्तरी किया है। इससे डिपो के 305 कंडक्टर व ड्राइवरों को सीधे लाभ मिलेगा।
बस्ती डिपो में कुल 149 चालक व 156 परिचालक संविदा पर तैनात किए गए हैं। इन्हें अब तक एक रुपये 59 पैसे प्रति किमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता था। नए साल से परिवहन निगम मुख्यालय ने इसमें 16 पैसे की बढ़ोतरी करते हुए एक रुपये 75 पैसे प्रति किमी कर दिया है। इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने इसे अपने संघर्ष की उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई है। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने एआरएम आयुष भटनागर से मुलाकात कर खुशी जताई। एआरएम आयुष भटनागर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि निगम के इस निर्णय से चालक-परिचालक बेहतर परिणाम व परिवहन निगम को लाभ देंगे। कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में यह मानदेय लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed