फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sajida Shah, a student of Krishak PG College, Gaur, gave a presentation on developed India in the Assembly.

Basti News: कृषक पीजी कॉलेज गौर की छात्रा साजिदा शाह ने विधानसभा में विकसित भारत पर दी प्रस्तुति

Sun, 03 May 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Sajida Shah, a student of Krishak PG College, Gaur, gave a presentation on developed India in the Assembly.
गौर। पंडित महादेव शुक्ल कृषक पीजी कॉलेज गौर की बीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा साजिदा शाह ने शुक्रवार को विधानसभा में विकसित भारत युवा थीम पर अपनी प्रस्तुति दी। छात्रा के प्रभावशाली विचार रखने पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के साथ युवा सहभागिता के प्रति छात्रा का शानदार विचार रहा जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन



महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा साजिदा शाह सरकार की ओर से आयोजित विकसित भारत युवा थीम पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए कुछ दिन पहले छात्रा का चयन पार्लियामेंट के लिए हुआ था, जहां साजिदा ने बड़े सरल और सहज तरीके से राष्ट्र निर्माण, आर्थिक विकास एवं विकसित भारत के निर्माण में युवा सहभागिता के प्रति उनकी जागरूकता एवं प्रतिभा का संबोधन करते हुए शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले छात्रा का विकसित भारत युवा थीम पर आधारित युवा संसद कार्यक्रम के लिए जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया था। कुछ दिन पहले उसका चयन प्रदेश के विधानसभा में प्रस्तुति देने के लिए हुआ। जहां साजिदा ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति प्रस्तुत कर प्रदेश में विद्यालय को गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के डॉ. गजेंद्र उबारन गिरि और डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि विधानसभा में प्रस्तुत व्याख्यान को सरकार की ओर से लाइव प्रसारण कराया जा रहा है। सरकार की ओर से छात्रा को विधानसभा के साथ ही प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है, जहां उसे विभिन्न क्षेत्र में जानकारियां हासिल हो सकें। बताया कि जिस तरह से साजिदा ने जिला और प्रदेश में अपने ज्ञान का परचम लहराया है। निश्चित तौर पर देश की राजधानी दिल्ली में विचार रखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed