{"_id":"6838c2d198c99b162f065df4","slug":"sahils-body-was-found-400-meters-away-from-the-incident-spot-basti-news-c-207-1-sgkp1006-137389-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घटना स्थल से चार सौ मीटर दूर मिला साहिल का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घटना स्थल से चार सौ मीटर दूर मिला साहिल का शव
Fri, 30 May 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया। अखनपुर माझा के पास सरयू नदी में डूबे साहिल का घटना स्थल से करीब चार सौ मीटर दूर बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उतराया हुआ शव मिला। बुधवार शाम को पिता और गांव के अन्य लोगों के साथ स्नान करने गया था।
सुबह से ही अयोध्या से आई एसडीआरएफ की टीम करीब 30 किलोमीटर पूर्ब टांडा घाट तक मोटरबोट से साहिल की तलाश करती रही। रात करीब साढ़े आठ बजे लोगों ने शव उतराया देखकर पुलिस को जानकारी दी।
सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के मिश्रपुर निवासी साहिल चौहान अपने पिता कपिल देव चौहान के साथ दुबौलिया थाना क्षेत्र के माझा अखनपुर गांव में अपने जीजा महावीर के घर आया था। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के दक्षिण सरयू नदी में अपने पिता व अन्य परिजनों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते पिता पुत्र नदी के तेज बहाव में बहने लगे। पास में ही नाव से मछली का शिकार कर रहे मछुआरे उसी गांव के अब्दुल रऊफ ने जान पर खेलकर साहिल के पिता कपिल देव को डूबने से बचा लिया मगर साहिल चौहान धारा में लापता हो गया। स्थानीय गोतोखोरों की मदद से तलाश की गई लेकिन देर रात तक पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार की सुबह से पुलिस व अयोध्या से आई 11 सदस्यों वाली एसडीआरएफ टीम मोटर बोट लेकर पहुंची और करीब तीस किलोमीटर टांडा पुल तक सर्च अभियान चलाया गया। संवाद