{"_id":"6afb703c302f0834f903099e","slug":"special-revision-of-electoral-rolls-begins-today-final-publication-on-january-4-basti-news-c-207-1-bst1005-171981-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आज से, चार जनवरी को अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आज से, चार जनवरी को अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन
बस्ती। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कराया जाएगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए नागरिकों से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने और त्रुटियों को ठीक कराने की अपील की है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली के एकीकृत आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को होगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम शामिल कराने, हटाने और संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को होगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फार्म-6 भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। सूची में दर्ज नाम और अन्य विवरणों में संशोधन, फोटो पहचान पत्र बदलवाने तथा दिव्यांग मतदाता के रूप में चिह्नांकन के लिए फार्म-8 और नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाता पंजीकरण के लिए फार्म-6, 7 और 8 उपलब्ध रहेंगे। आवेदन के साथ नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज देने होंगे।
मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05542-246810, मोबाइल नंबर 9454418055 या टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।