Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1,39,379 voters removed during the SIR process; 34,088 new voters added.

Basti News: एसआईआर प्रक्रिया में कम हो गए 1,39,379 मतदाता, 34,088 नए वोटर बढ़े

Tue, 17 Nov 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
1,39,379 voters removed during the SIR process; 34,088 new voters added.
बस्ती। एसआईआर प्रक्रिया के तहत जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली तैयार कर ली गई है। आयोग के निर्देश पर मंगलवार को इसका प्रकाशन किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम रूप से कुल 17,61,051 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। एसआईआर से पूर्व जिले में 19 लाख 430 मतदाता थे। इसमें 1,39,379 मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से निर्वाचक नामावलियों को फिर से पुनरीक्षण होने जा रहा है। जिले में 31 अक्तूबर 2026 तक मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार कर ली गई है। इसमें 962393 पुरुष और 798648 महिला मतदाता शामिल हैं। 18 से 19 वर्ष उम्र के कुल 34088 नए मतदाता हैं। इस सूची का प्रकाशन मंगलवार को बूथवार कर दिया जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 28 दिसंबर तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद अनंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित की जाएगी। जिले में 2282 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक बूथ रुधौली विधानसभा क्षेत्र में 508 हैं। इसके अलावा महादेवा में 462, हर्रैया में 457, कप्तानगंज में 434 और बस्ती सदर में 421 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बीएलओ की टीम मौजूद रहेगी। राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट एवं आम मतदाता से आपत्तियां लेने के बाद उसके निस्तारण में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मतदाता सूची में प्रत्येक विधानसभा से औसत 15 हजार मतदाता कम हुए हैं। सूची से हटाए गए मतदाताओं का दोबारा सत्यापन भी किया जा चुका है। इसके बाद भी आयोग की ओर से एक बार फिर आपत्तियों के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। वर्तमान लिंगानुपात औसत 830 का है। जबकि आबादी के लिहाज से जिले भर में 58.06 प्रतिशत मतदाता बनाए गए हैं।

विधानसभावार मतदाताओं का आंकड़ा
हर्रैया
कुल मतदाता- 354452
पुरुष मतदाता- 193246
महिला मतदाता- 161202
कप्तानगंज
कुल मतदाता- 341914
पुरुष मतदाता- 186410
महिला मतदाता- 155502
रुधौली कुल मतदाता- 398627
पुरुष मतदाता- 219190
महिला मतदाता- 179435
बस्ती सदर
कुल मतदाता- 327339
पुरुष मतदाता- 177636
महिला मतदाता- 149756
महादेवा
कुल मतदाता- 338665
पुरुष मतदाता- 185911
महिला मतदाता- 152753
कोट:: मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को कर दिया जाएगा। इसके बाद विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 16 दिसंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। जिन मतदाता का नाम छूट गया है या अन्य कोई समस्या है उसका निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इसके लिए सभी जिम्मेदारों को निर्देश दिए जा चुके हैं। -कृत्तिका ज्योत्स्ना, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed