फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sadiya secured first place in the upper primary category and Anshika in the secondary category in the essay writing competition.

Basti News: निबंध लेखन में उच्च प्राथमिक में सादिया व माध्यमिक वर्ग में अंशिका प्रथम

Thu, 23 Jul 2026 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sadiya secured first place in the upper primary category and Anshika in the secondary category in the essay writing competition.
बस्ती। विद्यार्थियों में स्वतंत्र अभिव्यक्ति, रचनात्मक सोच एवं लेखन कौशल के विकास के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को जनपद स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग में सादिया ने प्रथम, रिया ने द्वितीय और अंशिका निषाद व इच्छा पांडेय ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं माध्यमिक वर्ग में कुमारी अंशिका ने प्रथम, आयुष भट्ट ने द्वितीय तथा विवेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि निबंध लेखन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, मौलिक चिंतन और अभिव्यक्ति क्षमता को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने विचार स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने के अधिक अवसर मिलने चाहिए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सृजनात्मकता का विकास हो सके। विद्यालयों में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देने का कार्य करता है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र एवं स्टेशनरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन नोडल प्रवक्ता वंदना चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में पूर्णिमा श्रीवास्तव एवं डॉ. रविनाथ शामिल रहे। इस अवसर पर मोहम्मद इमरान, डॉ. गोविंद प्रसाद, शशिदर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अलीउद्दीन खान, वर्षा पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed