फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Sadhu injured in leopard attack dies during treatment

Basti News: तेंदुए के हमले में घायल साधु की इलाज के दौरान मौत

Mon, 22 Apr 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 22 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Sadhu injured in leopard attack dies during treatment

विज्ञापन
-आठ साल से कुटी में थे, बृहस्पतिवार को तेंदुए ने किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज/नौतनवा। चकदह गांव में जंगल के किनारे स्थित कुटी में तेंदुए के हमले में घायल साधु की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में रविवार को मौत हो गई। जंगल से सटे आसपास के गांवों में दहशत है।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव रुद्रपुर उर्फ बनगाईं निवासी साधु शिव प्रसाद यादव चकदह गांव के शाहपुर टोले से पूरब जंगल के किनारे स्थित कुटी में आठ साल से रहते थे। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे वह कुटी में गए। जैसे ही उन्होंने कुटी का दरवाजा खोला अंदर बैठे तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने इलाज के लिए नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अड्डा बाजार ले गई जहां चिकित्सक न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां भी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया था, जहां इलाज चल रहा था। रविवार सुबह करीब आठ बजे साधु की मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर बेटा राम चरन यादव, बहू शोभा तथा पोता सच्चिदानंद और चंद्रशेखर का रो-रोकर बुरा हाल है। रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि साधु की मौत की सूचना मिली है।
विज्ञापन


--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद हो गए थे साधू
नौतनवा। रुद्रपुर उर्फ बनगाई निवासी शिव प्रसाद यादव की पत्नी मुगुना की 13 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद वह साधु हो गए। कुछ दिनों तक वह घर पर ही रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा रामचरन यादव, बहू शोभा, पोता सच्चिदानंद और चंद्रशेखर यादव हैं। आठ वर्ष पूर्व वह नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला शाहपुर के पूरब जंगल के किनारे कुटी में रहते थे। उनके साथ साधु शिव पूजन यादव और श्याम राज रहते थे। सात अप्रैल को तेंदुए ने साध शिव पूजन यादव पर हमला कर घायल कर दिया था उनका इलाज चल रहा है वह ठीक हैं।

---------------------------
केस.1
11 सितंबर 2023 को सेमरहवा गांव में खेत में निराई कर रही 50 वर्षीय महिला शारदा देवी को तेंदुए ने मार डाला था। इससे लोगों में दहशत है।
केस-2-
25 नवंबर 2021 की शाम सेमरहवा गांव के बरतानी टोले से पूरब जंगल के किनारे पिता विनोद के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे सात वर्षीय बालक छोटेलाल को तेंदुए ने जंगल में ले जाकर मार डाला।

केस.3
-10 अगस्त 2022 को सुबह लगभग दस बजे चकदह गांव के बेलभार के पिंटू यादव के 10 वर्षीय बालक अमित यादव को तेंदुआ जंगल के किनारे से दबोचकर जंगल में ले जाकर मार डाला था।

---------------------------

अप्रैल माह में 14 दिन में चार लोगों को कर चुका है घायल
नौतनवा। जंगल के किनारे बसे गांवों में तेंदुए का आतंक कम नहीं हो रहा है। अप्रैल माह में तेंदुआ चार लोगों को घायल कर चुका है, जिसमें एक की मौत हो गई। चकदह गांव के शाहपुर टोले के पूरब जंगल के किनारे कुटी में रह रहे साधु शिव पूजन यादव को सात अप्रैल को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। उनका इलाज चल रहा है। नौ अप्रैल को तेंदुए का पता लगाने कुटी में घुसे वनकर्मी वाचर मनोज कुमार यादव पर हमला कर घायल कर दिया था। 18 अप्रैल को दोपहर बाद कुटी में रहने गए साधु शिव प्रसाद यादव को तेंदुआ ने हमला कर घायल कर दिया। उनकी गोरखपुर मेडिकल कालेज में रविवार को सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। 19 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे सेमरहवा गांव के बरतानी टोले पर सुबास उर्फ खदेरू के झोपड़ी में बैठा तेंदुआ सुबास की 10 वर्षीया बेटी सुंदरी को घायल कर दिया था।

----------------------------
तलाशती रही टीम, नहीं दिखा तेंदुआ
नौतनवा। रविवार सुबह रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह, डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन दरोगा अशोक कुमार, वन दरोगा, रामानंद मौर्य, वन दरोगा कपिल मुनि मिश्रा, वन रक्षक शिव शंकर उपाध्याय, राजेंद्र यादव, नंदू तेंदुए को भगाने के लिए पहुंचे। टीम ने कुटी परिसर, झाड़ियों के आसपास तेंदुए की तलाश की, लेकिन वह नहीं दिखाा। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed