फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Saddam became Shivshankar...married his girlfriend in the temple

Basti News: सद्दाम बना शिवशंकर...मंदिर में प्रेमिका से कर ली शादी

Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Saddam became Shivshankar...married his girlfriend in the temple
दो दिन पहले नगर थाने में दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। प्यार की खातिर इस्लाम धर्म छोड़कर युवक ने प्रेमिका से मंदिर में शादी कर ली। उसने अपना नाम सद्दाम से बदल कर शिवशंकर रख लिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि नगर बाजार निवासी सद्दाम हुसैन का गांव के ही एक युवती से करीब 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से शादी करना संभव नहीं था। युवती ने कई बार शादी के लिए दबाव बनाया। मगर, सद्दाम के परिजन उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हुए। इससे परेशान होकर उसने तीन दिन पहले पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म, गर्भपात कराने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने एसपी के आदेश पर नगर थाने में सद्दाम व उसके परिजनों पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। शनिवार की रात सद्दाम व युवती ने नगर बाजार के एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। यहां सद्दाम ने अपना नाम बदलकर शिवशंकर सोनी रख लिया। दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर जीने-मरने की कसम खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती ने तीन दिन पहले सद्दाम व उसके परिजनों पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने, शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। अब दोनों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed